कश्मीर घाटी में CRPF ने आतंकियों की बड़ी साजिश को किया नाकाम, पुल के नीचे रखी IED डिफ्यूज
नई दिल्ली: कश्मीर घाटी के कुपवाड़ा जिले में CRPF और सेना ने सोमवार सुबह आतंकियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान पुल के नीचे रखी IED का वक्त रहते पता लगाया गया। साथ ही उसको डिफ्यूज करके कई लोगों की जान भी बचाई गई। इस आईईडी को किस आतंकी संगठन ने प्लांट किया था, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही घाटी में सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह कुपवाड़ा के अरामपोरा में सीआरपीएफ की रोड ओपनिंग पार्टी हाईवे की जांच कर रही थी। इस दौरान सोपोर-कुपवाड़ा पुल के नीचे एक आईईडी बरामद हुई। जिसके बाद तुरंत सेना के बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। जिसने वक्त रहते आईईडी को डिफ्यूज कर दिया। हालांकि इस दौरान सड़क पर यातायात को रोक दिया गया था, बाद में फिर से उसे सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया।
क्या है रोड ओपनिंग पार्टी?
दरअसल जम्मू-कश्मीर में रात को सुरक्षाबलों के काफिलों की मूवमेंट नहीं होती है। सुबह सीआरपीएफ और सेना की रोड ओपनिंग पार्टी (ROP) सभी हाईवे और मार्गों की जांच करती है। इसके बाद सुरक्षाबलों के काफिले की मूवमेंट शुरू होती है। रोड ओपनिंग पार्टी के जवान बम को डिटेक्ट करने वाले उपकरणों से लैस होते हैं। साथ ही डॉग स्क्वायड की उनके साथ मौजूद होता है। ROP कश्मीर घाटी में कई बड़ी साजिशों को नाकाम कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications