कोविंद के लिए किस किस ने मीरा को त्यागा? केजरी की आप में भी सेंधमारी
नई दिल्ली। देश को बतौर रामनाथ कोविंद 14 वां राष्ट्रपति मिल गया है। इस चुनाव में रामनाथ के विपक्ष में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार थीं। बता दें कि 17 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुए थे। इसके साथ ही 20 जुलाई को परिणाम आए। परिणाम लगभग तय थे लेकिन कांग्रेस समेत समूचे विपक्ष के लिए परिणाम वो ज्यादा चौंकाने वाले साबित हुए।

गुजरात में भी क्रास वोटिंग
बता दें कि गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और दिल्ली में कोविंद के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की खबर है। हालांकि असल संकट कांग्रेस के समक्ष गुजरात में है क्योंकि वहां अगले महीने तीन राज्यसभा सीटों के लिए भी चुनाव होने हैं इसके साथ ही इसी साल राज्य में चुनाव भी हैं।

आप में भी सेंधमारी
माना जा रहा है कि कांग्रेस नेता शंकर सिंह वाघेला के समर्थक विधायकों ने कोविंद के पक्ष में वोटिंग की। बता दें कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी के 121 विधायक है और कांग्रेस के 57। जबकि निर्वाचित राष्ट्रपति कोविंद को 132 और मीरा कुमार को 49 वोट मिले। इस हिसाब से कांग्रेस विधायकों के 8 वोट कोविंद को मिले इसके साथ ही दिल्ली में भी आम आदमी पार्टी के कुछ विधायकों ने कोविंद के पक्ष में वोटिंग की।
Recommended Video


6 वोट अवैध
यहां भाजपा के 4, विधायक हैं जबकि कोविंद को 6 वोट मिले और मीरा कुमार को 55। इस हिसाब से यहां भी कोविंद को आप के 2 विधायकों ने वोट किया। दिल्ली के 6 वोट वैध नहीं मिले। बात पश्चिम बंगाल की करें तो यहां कोविंद को 11 और मीरा कुमार को 273 मत मिले। जबकि राज्य में भाजपा और उसके सहयोगी दलों के कुल 6 वोट ही हैं।

यहां कोविंद को मिले 208 वोट
त्रिपुरा से भी क्रास वोटिंग की खबर हैं। यहां कोविंद को 7 और मीरा कुमार को 53 वोट मिले। जबकि राज्य में भाजपा का एक भी विधायक नहीं है। महाराष्ट्र में भी क्रास वोटिंग हुई। यहां भाजपा और शिवसेना की सरकार के कुल 185 विधायक हैं। कांग्रेस और नेश्नलिस्ट कांग्रेस पार्टी के 83। जबकि कोविंद को यहां 208 और मीरा कुमार को 77 वोट मिले।

यहां भी क्रास वोटिंग
गोवा में भाजपा गठबंधन की सरकार के 22 विधायक हैं और कांग्रेस के 16 जबकि राज्य से कोविंद के पक्ष में 25 और मीरा कुमार को 11 वोट मिले। कुछ ऐसा ही हाल असम का भी रहा है। यहां भाजपा के 87 विधायक हैं और कांग्रेस के 39। लेकिन कोविंद को यहां से 91 और मीरा कुमार को 39 मत मिले। गौरतलब है कि मौजूदा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। रामनाथ कोविंद 25 जुलाई को देश के 14वें राष्ट्रपति के रुप में शपथ लेंगे।

भाजपा का दावा 116 सांसद और विधायक
गौरतलब है कि परिणाम आने के बाद बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव ने एक बायन में कहा कि मैं दूसरे पक्ष के करीब 116 सांसदों और विधायकों को भी धन्यवाद देना चाहूंगा जिन्होंने अपने विवेक से काम लिया और रामनाथ कोविंद के पक्ष में मतदान किया।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications