गोलीबारी की आड़ में आतंकियों को भारत में घुसाना चाहता है पाकिस्तान
नई दिल्ली। पाकिस्तान एलओसी पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तान की ओर से इस सप्ताह में चौथी बार एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। पाकिस्तान ने पुंछ के दिगवार सेक्टर में रात 12 बजे के बाद युद्ध विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तान ने गोलीबारी शुक्रवार सुबह 4 बजे तक जारी रखी। पाक इस नापाक हरकत का भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जबाव दिया है।

भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा घुसपैठ कोशिशों को लगातार नाकाम करने के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान गोलीबारी की आड़ में आंतकियों को भारतीय सीमा में दाखिल करवाने की फिराक में है। सूत्रों के मुताबिक आतंकवादी दिवाली पर भारत में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। पाकिस्तान की वैट टीम इस समय सीमा पर सक्रिय है। पाकिस्तान ने सीमा पर बड़ी संख्या में स्नाइपर भी तैनात कर रखे हैं। इसकी ताजा सबूत मंगलवार को पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से स्नाइपर गन से की गई गोलीबारी में शहीद हुए महेन्द्र चेमजुंग हैं।
सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान सीमा मे लश्कर के लॉंचिग पैठ पर लगभग 100 से ज्यादा आंतकी मौजूद है। जो भारत की सीमा में घुसने की फिराक में हैं। भारतीय खुफिया एजेंसी के मिले इनपुट के मुताबिक पाकिस्तानी रैंजर्स इन आंतकियों को भारत की सीमा दाखिल करवाने की कोशिश कर रहे हैं।

पाकिस्तान की ओर से हो रही फायरिंग के पीछे मकसद भारतीय सेना का ध्यान भटकाना है। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार हर महीने आठ से दस नए आतंकी संगठनों से जुड़ रहे हैं। फिर वो चाहे पाकिस्तान के हों या फिर कश्मीर के। लश्कर-ए-तैइबा, हिजबुल मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद तीनों ही संगठनों में नए आतंकी शामिल हो रहे हैं। आतंकियों को पीओके के कोटली, लाहौर के एबटाबाद में ट्रेनिंग दी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications