जासूसी कांड में एक और गिरफ्तारी, पर्यावरण मंत्रालय तक पहुंची आंच
नई दिल्ली। जासूसी कांड में गिरफ्तारियों का सिलसिला जारी है। लेकिन इस बार जासूसी कांड की आंच पर्यावरण मंत्रालय तक पहुंच गयी है। क्राइम ब्रांच ने जासूसी कांड में पर्यावरण मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी के पीए जितेंद्र नागपाल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सूत्रों की मानें तो पुलिस इस मामले में एक और गिरफ्तारी कर सकती है, अब तक जासूसी कांड में कुल 16 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

जितेंद्र नागपाल पर हाल ही मैं जासूस कांड में गिरफ्तार लोकेश शर्मा को मंत्रालय के अहम दस्तावेजों को लीक करने का आरोप है। वहीं पुलिस का दावा है कि उसके पास जितेंद्र नागपाल के खिलाप अहम सबूत हैंष यहीं नहीं जितेंद्र पर अन्य मंत्रालयों से भी दस्तावेजों को लीक करने का आरोप है।
जितेंद्र नागपाल की गिरफ्तारियों के साथ जासूसी कांड में कुल 15 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इससे पहले पुलिस ने पेट्रोलियम मंत्रालय सहित कोयला मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय में भी दस्तावेंजों के लीक होने की बात कही थी। इससे पहले पेट्रोलियम मंत्रालय जासूसी कांड में रिलायंस इंडिया लिमिटेड के शैलैश सक्सेना, एस्सार के विनय कुमार, केयर्न्स के केके नाईक, जुबलिएंड एनर्जी के सुभाष चंद्र और अनिल अनिल धीरुभाई अंबानी ग्रुप के रिषी आनंद को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है।












Click it and Unblock the Notifications