सड़क हादसे में क्रिकेटर शार्दुल ठाकुर के माता-पिता घायल
Recommended Video

IPL 2018: Shardul Thakur's Parents Got Survived From Terrible Accident । वनइंडिया हिंदी
नई दिल्ली। क्रिकेटर शार्दुल ठाकुर के माता-पिता सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। यह घटना उस वक्त हुई जब शार्दुल ठाकुर की मां हंसा ठाकुर और पिता नरेंद्र ठाकुर मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक फिसल गई जिसकी वजह से दोनों सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। दोनों को महाराष्ट्र के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि शार्दुल को भारतीय टीम में भी जगह मिली थी और वह आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब व राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की ओर से खेल चुके हैं।

जानकारी के अनुसार शार्दुल के माता पिता महाराष्ट्र के पालघर में बीती रात एक शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे, इसी दौरान उनकी बाइक फिसल गई जिसके बाद वह गिर गए। इस दौरान दोनों को चोटे आई हैं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications