क्या सच में क्रिकेटर ऋषभ पंत ने अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को किया था ब्लॉक?

नई दिल्ली। इन दिनों क्रिकेट की दुनिया में विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत छाए हुए हैं। हर कोई उत्तराखंड के इस प्रतिभासंपन्न छोरे पर फिदा हैं लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की टीम का ये नया-नवेला कप्तान तो उत्तराखंड की बाला ईशा नेगी के इश्क में गिरफ्तार है। हालांकि इससे पहले पंत का नाम उत्तराखंड सुंदरी और बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के साथ जुड़ा था। साल 2019 में दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियां बनी थीं, कहा गया के ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और उसके बाद अचानक दोनों के ब्रेकअप की खबरें आ गईं, हालांकि दोनों ने इस मुद्दे पर कभी भी खुलकर कुछ नहीं कहा।

मैं किसी भी क्रिकेटर को नहीं जानती हूं: रौतेला

मैं किसी भी क्रिकेटर को नहीं जानती हूं: रौतेला

लेकिन हाल ही में उर्वशी ने इस विषय पर कुछ ऐसा कहा, जिसकी वजह से वो और पंत की बातें एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं।

फैन ने पूछा-आपका पसंदीदा क्रिकेटर कौन है'

दरअसल उर्वशी से उनके किसी फैन ने इंस्टाग्राम पर पूछा कि आपका पसंदीदा क्रिकेटर कौन है' तो इस पर रौतेला ने कहा कि वो ना तो क्रिकेट देखती हैं और ना ही किसी क्रिकेटर को पर्सनली जानती हैं, हालांकि मेरे दिल में सचिन और विराट सर के लिए बेहद सम्मान है।

पंत-रौतेला साल 2019 में दोनों रिलेशनशिप में थे?

पंत-रौतेला साल 2019 में दोनों रिलेशनशिप में थे?

रौतेला ने ऐसा कहकर पंत से जुड़े हर अटकलों को वहीं विराम दे दिया। मालूम हो कि ऐसी अफवाहें थीं कि साल 2019 में दोनों रिलेशनशिप में थे लेकिन पंत उन दिनों अपने खराब फार्म से गुजर रहे थे, जिसके कारण उन्हें श्रीलंका के खिलाफ खेले गए तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में जगह नहीं मिली थी।

पंत ने उर्वशी को WhatsApp पर ब्लॉक किया था...

पंत ने उर्वशी को WhatsApp पर ब्लॉक किया था...

इसी दौरान वो उर्वशी के साथ जुहू के एस्टेला होटल में डिनर के लिए जाते हुए स्पॉट भी हुए थे लेकिन इसके बाद दोनों का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसके बाद पंत ने उर्वशी को WhatsApp पर ब्लॉक कर दिया था। अब इन बातों में कितनी सच्चाई है, ये तो पता नहीं लेकिन उर्वशी के क्रिकेट में रूचि ना होने के कारण ये किस्सा एक साल बाद फिर सुर्खियों में आ गया।

ईशा से इश्क करते हैं पंत

ईशा से इश्क करते हैं पंत

फिलहाल टीम इंडिया का क्लासिक हीरो ऋषभ पंत इन दिनों ईशा नेगी के प्यार की गिरफ्त में हैं। इस बात का खुलासा खुद पंत ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पिछले साल जनवरी में किया था। इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक ईशा नेगी एक इंटीरियर डिजाइनर हैं और मूल रूप से उत्तराखंड की ही रहने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+