क्या पृथ्वी शॉ ने शुरू की थी मारपीट? सपना गिल के वकील ने कोर्ट में पेश किया नया वीडियो
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और मॉडल सपना गिल के बीच हुए विवाद का मामला कोर्ट में है। इस बीच केस का नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें ये पता चला कि उस दिन लड़ाई की शुरुआत कैसे हुई थी।
इस वीडियो को सपना गिल के वकील ने कोर्ट में पेश किया। साथ ही लड़ाई के लिए उन्होंने पृथ्वी शॉ को जिम्मेदार ठहराया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि क्लब के अंदर सपना के दोस्त पृथ्वी के पास सेल्फी लेने पहुंचते हैं, लेकिन क्रिकेटर मना कर देते हैं।

इसके बाद दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। बहस के वक्त सपना सौफे पर बैठी थीं, लेकिन जब मामला बढ़ गया तो वो भी उठकर अपने दोस्त की तरफ से बोलने आ गईं। बाद में ये झगड़ा क्लब के बाहर पहुंच गया और वहां पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई।
सपना के वकील ने कोर्ट को बताया कि वो सोफे पर बैठी हुई थीं। काफी देर तक उन्होंने बीच-बचाव भी नहीं किया। ऐसे में साफ होता है कि उन्होंने झगड़ा नहीं शुरू किया था। वहीं सपना की लीगल टीम ने कहा कि उनकी मुवक्किल बीच बचाव कर रही थीं, जबकि पृथ्वी शॉ ने उनके साथ मारपीट की।
पुलिस ने दे दी थी क्लीनचिट
सपना गिल ने पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। जिसकी जांच हुई। पुलिस के मुताबिक ये आरोप बेबुनियाद थे। क्रिकेटर क्लब में थे, तभी सपना और उनके दोस्त पहुंचे। वो जबरन वीडियो बना रहे थे। क्रिकेटर ने उसकी इजाजत नहीं दी और उन्हें रोका। इसके बाद उनके बीच बहस हुई।
पुलिस ने कहा कि उनकी जांच टीम ने कई सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिससे साफ हुआ कि क्रिकेटर और उनके दोस्त ने छेड़छाड़ नहीं की थी। कुछ लोगों के बयान भी लिए गए थे, जिससे ये भी पता चला कि शॉ ने उनको गलत तरीके से नहीं छुआ।
पुलिस ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर के सीसीटीवी फुटेज को देखा। जिसमें पता चला कि सपना ने बेसबॉल बैट लेकर पृथ्वी शॉ की कार का पीछा किया। हालांकि अब नए वीडियो से पुलिस की जांच पर भी सवाल उठ रहे।
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ मारपीट के मामले में पब के अंदर का सीसीटीवी सामने आया #Cricket #ipl @PrithviShaw #ViratKohli #virat pic.twitter.com/vYjaW2siPX
— Arun Gangwar (@AG_Journalist) June 29, 2023












Click it and Unblock the Notifications