Bihar: क्रिकेटर ईशान किशन के पिता प्रणव पांडे ने थामा JDU का दामन, इस विधानसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव
Bihar News: रविवार को पटना में टीम इंडिया के स्टाइलिश क्रिकेटर ईशान किशन के पिता प्रणव पांडे ने जेडीयू में प्रवेश कर लिया। जेडीयू में शामिल होने के बाद उनके विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर अटकले तेज हो गई हैं। ज्ञात हो कि अगले साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पूर्व नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जेडीयू अपने कुनबे का विस्तार करने में जुटी हुई है।
हजारो समर्थको के साथ किया JDU प्रवेश
Recommended Video
भारतीय क्रिकेट स्टार ईशान किशन के पिता प्रणव कुमार पांडे रविवार को बिहार की सत्तारूढ़ पार्टी जेडीयू का हिस्सा बना गए। प्रणव पांडे ने अपने हजारों समर्थकों के साथ पटना स्थित जेडीयू प्रदेश कार्यालय में औपचारिक तौर से पार्टी की सदस्यता ली। जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने प्रवण पांडे को पार्टी में प्रवेश करवाया। जेडीयू में शामिल होने के बाद प्रणव पांडे ने कहा कि हम पार्टी के सैनिक हैं, जो पार्टी के साथ पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

नवादा या फिर ओबरा विधानसभा से प्रत्याशी हो सकते हैं प्रणव
भूमिहार ब्राह्मण परिवार से आने वाले प्रणव पांडे पेशे से बिल्डर हैं। वह अपने परिवार के साथ बिहार की राजधानी पटना में निवास करते हैं। ऐसी चर्चाएं हैं कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी विधानसभा चुनाव में प्रणव पांडे को नवादा या फिर ओबरा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतार सकते हैं।
#WATCH बिहार: भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन के पिता प्रणव पांडे पटना में जनता दल यूनाइटेड में शामिल हुए। pic.twitter.com/S9ttrYou0Q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 27, 2024
बिहार की 4 सीटों पर हो रहे हैं उपचुनाव
बिहार में अभी उपचुनाव को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। 13 नवंबर को बिहार की 4 सीटों पर उपचुनाव होंगे। बिहार के विधानसभा चुनाव को देखते हुए उपचुनाव को काफी खास माना जा रहा है। बिहार के रामगढ़, तरारी, बेलागंज और इमामगंज की सीटों में उपचुनाव हो रहे हैं। बिहार की सियासत में एक तरफ एनडीए है ,तो दूसरी ओर इंडिया गठबंधन है।
#WATCH बिहार: भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन के पिता और JDU नेता प्रणव पांडे ने कहा, "हम पार्टी के सैनिक हैं और पार्टी के साथ काम करेंगे और पूरी निष्ठा से काम करेंगे। मेरे मन में कोई सोच नहीं है।" https://t.co/5ZVbOxaQyQ pic.twitter.com/JsbkHQ0xto
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 27, 2024












Click it and Unblock the Notifications