नहीं नजर आया ईद का चांद, अब जुमे के दिन 14 मई को मनाई जाएगी ईद-उल-फितर

नई दिल्ली, मई 12: रमजान के आज 29 रोजे मुकम्मल हो गए हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जगहों पर चांद का दीदार नहीं हुआ है। ऐसे में ईद-उल-फितर 13 मई की जगह 14 मई शुक्रवार को मनाई जाएगी। मरकज़ी चांद कमेटी फ़ारंगी महली के मौलाना खालिद रशीद ने भी बताया कि, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शव्वाल अर्द्धचंद्र आज नहीं देखा गया। इसलिए 13 मई को ईद नहीं मनाई जाएगी।

Recommended Video

    Eid Celebrate 2021 on 14 may : देशभर में 14 मई को मनाई जाएगी Eid Al Fitr | वनइंडिया हिंदी
    Crescent moon NOT sighted in India, Eid on May 14

    इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया फिरंगी महल लखनऊ ने 14 तारीख को ईद मनाने का ऐलान किया है। मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने बयान जारी करते हुए बताया कि 14 मई को ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाएगा। दिल्ली की जामा मस्जिद ने भी इसका समर्थन किया है. लखनऊ की चांद कमेटी, दिल्ली की जामा मस्जिद और कोलकाता के इमारत-ए-शरैयाह-हिंद ने भी 14 मई को ईद मनाए जाने का ऐलान किया है।

    इस हिसाब से अब गुरुवार के दिन 30वां रोजा रखा जाएगा और 14 तारीख को ईद मनाई जाएगी। अगर चांद का दीदार 30वें रोजे की रात्रि हुआ तो उसके अगले दिन ईद का पावन पर्व मनाया जाएगा। ईद को लेकर इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया फरंगी महल लखनऊ ने एडवाइजरी जारी की है। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि घर में ही ईद मनाएं। कोरोना को देखते हुए ईद बेहद सादगी से मनाए।

    50 मीटर गहरी खाई से घायल को कंधे पर लाद CRPF जवान ने पहुंचाया अस्पताल, जज्बा देख आप भी करेंगे तारीफ

    उन्होंने कहा कि ईद मनाते समय कोरोना वायरस को लेकर जारी किए गए प्रोटोकॉल का पूरा पालन करें। घरों में रहकर ही ईद मनाएं... घर से बाहर न जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी से हाथ न मिलाएं।मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे को मुबारकबाद दें। दुनिया भर के कई मुस्लिम देश सऊदी अरब की निर्धारित की गई तारीख को ईद का पर्व मनाते हैं। सऊदी में 12 मई यानी आज रात चांद नजर आने की उम्मीद जताई जा रही है जिस कारण यहां 13 मई को ईद मनाई जा सकती है। सऊदी अरब के अगले दिन भारत में ईद का त्योहार मनाया जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+