ममता बनर्जी ने किसे दिया नीरव मोदी की गिरफ्तारी का क्रेडिट?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नीरव मोदी की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक को 13 हजार करोड़ रुपए का चूना लगाने वाले हीरा कारोबारी नीरव मोदी को बुधवार को लंदन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नीरव मोदी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 29 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। नीरव मोदी की गिरफ्तारी की खबर आने के बाद देश में भी सियासत तेज हो गई। भाजपा ने जहां इसे मोदी सरकार की जीत बताया तो वहीं विपक्ष ने आरोप लगाया कि पहले नीरव मोदी को भगा दिया गया और अब गिरफ्तारी के जरिए राजनीतिक लाभ लिया जा रहा है। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नीरव मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

'सब कुछ पहले से तय था'

'सब कुछ पहले से तय था'

लंदन में नीरव मोदी की गिरफ्तारी के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'नीरव मोदी की गिरफ्तारी के लिए मोदी सरकार को क्रेडिट लेने की जरूरत नहीं है। यह भाजपा का चुनावी हथकंडा है। नीरव मोदी की गिरफ्तारी के लिए लंदन के उस पत्रकार को क्रेडिट दिया जाना चाहिए, जिसने उसे खोजा। यह नरेंद्र मोदी सरकार की विफलता है कि उन्होंने नीरव मोदी को देश से भागने दिया। यह पूरी तरह से एक 'गॉट अप' मैच है। यह गिरफ्तारी इसलिए हुई है, क्योंकि देश में चुनाव चल रहा है। यह सब कुछ पहले से तय था। अभी चुनाव तक ऐसी कई और स्ट्राइक देखने को मिलेंगी। यह सरकार अपनी एक्सपायरी डेट पार कर चुकी है और इसलिए नीरव मोदी की गिरफ्तारी के लिए इस सरकार को क्रेडिट नहीं दिया सकता।'

29 मार्च तक जेल में रहेगा नीरव मोदी

29 मार्च तक जेल में रहेगा नीरव मोदी

आपको बता दें कि नीरव मोदी को बुधवार को लंदन की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने नीरव मोदी को दोपहर 3:30 बजे लंदन के वेस्ट मिंस्टर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने नीरव मोदी की जमानत याचिका को खारिज करते हुए उसे 29 मार्च तक के लिए जेल भेज दिया है। पीएनबी घोटाले का आरोपी नीरव मोदी भारत से भागकर लंदन में कई महीनों से रह रहा था। हाल ही उसका लंदन की सड़कों पर घूमते हुए एक वीडियो सामने आया था। इसके बाद भारत सरकार ने उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू की। नीरव मोदी की गिरफ्तारी भारतीय एजेंसियों के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

पीएनबी घोटाले में मुख्य आरोपी है नीरव मोदी

पीएनबी घोटाले में मुख्य आरोपी है नीरव मोदी

लंदन पुलिस ने भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को लंदन के होलबोर्न मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार किया। इससे पहले सोमवार को ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने नीरव मोदी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया था। 13000 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले में नीरव मोदी मुख्य आरोपी है। इंटरपोल ने पिछले साल जुलाई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की अपील पर नीरव मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। वहीं भारत सरकार की ओर से नीरव मोदी का पासपोर्ट रद्द किया जा चुका है। सीबीआई ने इंटरपोल के सभी 190 देशों को नीरव मोदी को रोकने के बारे में चिट्ठी लिखी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+