Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

डी राजा ने भाजपा के खिलाफ लड़ाई के लिए केसीआर की तारीफ की, विपक्ष को एकजुट होने का किया आह्वान

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा ने भाजपा के खिलाफ 'लड़ाई' के लिए मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की प्रशंसा की। डी राजा ने मंगलवार को मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

हैदराबाद, 06 सितंबर: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा ने भाजपा के खिलाफ 'लड़ाई' के लिए मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की प्रशंसा की। डी राजा ने मंगलवार को मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मोदी सरकार पर भारतीय राजनीति के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को नष्ट करने का आरोप लगाया। कहा कि आरएसएस समर्थित भाजपा सरकार धर्मनिरपेक्ष राज्य को हिंदुत्व राज्य में बदलने की कोशिश कर रही है। अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए सभी धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक ताकतों को एकजुट होना चाहिए।

 सीपीआई नेता डी राजा

आगामी संसद चुनाव हमारे देश और उसके भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमें भाजपा और आरएसएस को हराना है। भाकपा के राष्ट्रीय महासचिव ने अपनी पार्टी से कहा कि वह केवल आर्थिक मांगों को प्राप्त करने के लिए नहीं, बल्कि राजनीतिक शक्ति हासिल करने के लिए मजदूर वर्ग की ताकत का प्रभावी ढंग से उपयोग करें। उन्होंने कहा कि नव-उदारवादी नीतियां पूंजीवादी व्यवस्था की विफलताओं को उजागर करते हुए आर्थिक असमानताओं को और बढ़ा रही हैं।

उन्होंने कांग्रेस को अपनी नीतियों को बदलने और आंतरिक मतभेदों को दूर करने पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। सुरवरम सुधाकर रेड्डी, के नारायण, तम्मिनेनी वीरभद्रम और अन्य सहित कई भाकपा नेता भी सम्मेलन में उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- VIDEO: ओणम को खास बनाने के लिए SBI कर्मचारियों ने राजा महाबली बनकर दीं सेवाएं, जीत रहे लोगों का दिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+