Pati Patni Aur Woh Do BO Collection Day 3: फिल्म ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, तीसरे दिन हुई शानदार कमाई

Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 3: आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' सिनेमाघरों में रिलीज होते ही चर्चा में आ गई है। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब बातें की हैं। हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला लेकिन वीकेंड आते-आते फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।

वीकेंड पर 'पति पत्नी और वो दो'ने किया कमाल
कॉमेडी और रिश्तों की उलझनों से भरी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' ने धीमी शुरुआत के बाद तीसरे दिन शानदार उछाल दिखाया है। खास बात ये रही कि गत 17 मई 2026 (रविवार) को फिल्म की कमाई में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिली है।

pati patni aur woh do

तीसरे दिन 'पति पत्नी और वो दो' ने दिखाई दमदार बढ़त

-Mudassar Aziz के निर्देशन में बनी 'पति पत्नी और वो दो' मूवी को सिनेमाघरों में कई नई और पुरानी फिल्मों से कड़ी टक्कर मिल रही है। इसके बावजूद फिल्म दर्शकों को थिएटर तक खींचने में कामयाब रही है।

Pati Patni Aur Woh Do BO Collection Day 1: आयुष्मान खुराना की दमदार वापसी, जानें ओपनिंग डे की कमाई
Pati Patni Aur Woh Do BO Collection Day 1: आयुष्मान खुराना की दमदार वापसी, जानें ओपनिंग डे की कमाई

-फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी। दूसरे दिन इसकी कमाई में हल्का उछाल आया और फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे दिन यानी 17 मई 2026 (रविवार) को फिल्म ने लगभग 7.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।

-ऐसे में तीन दिनों में फिल्म की कुल नेट कमाई 17.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 21 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

ओवरसीज मार्केट में भी मिला अच्छा रिस्पॉन्स

-भारत के अलावा विदेशों में भी फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तीसरे दिन ओवरसीज मार्केट में फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' ने लगभग 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ विदेशी बाजार में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन करीब 3.25 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

-वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 'पति पत्नी और वो दो' ने तीन दिनों में लगभग 24.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर वीकडेज में फिल्म स्थिर बनी रही तो आने वाले दिनों में इसका कलेक्शन और बढ़ सकता है।

पहली फिल्म से पीछे है नई मूवी

-हालांकि बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाने के बावजूद 'पति पत्नी और वो दो', साल 2019 रिलीज हुई कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे स्टारर पति पत्नी और वो मूवी का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है।

-पुरानी फिल्म ने तीसरे दिन ही 14.51 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी और उसका तीन दिनों का कुल कलेक्शन 35.94 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। ऐसे में नई फिल्म अभी कमाई के मामले में उस रिकॉर्ड से काफी पीछे नजर आ रही है।

क्या वीकडेज में कायम रहेगा फिल्म का जलवा?

अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि वीकेंड के बाद 'पति पत्नी और वो दो' बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बरकरार रख पाती है या नहीं। फिल्म की स्टारकास्ट और कॉमिक अंदाज को दर्शक पसंद कर रहे हैं लेकिन असली परीक्षा अब आया यानी सोमवार से शुरू होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+