VIDEO: ओणम को खास बनाने के लिए SBI कर्मचारियों ने राजा महाबली बनकर दीं सेवाएं, जीत रहे लोगों का दिल

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के कर्मचारी ने अपनी ड्रेसिंग शैली से सबका दिल जीत रहे हैं। लोग खूब एसबीआई स्टाफ की तारीफ कर रहे हैं। कर्मचारी ने बैंक में ओणम पर राजा महाबली के रूप में सजकर काम किए। यह घटना थालास्सेरी की है।

तिरुवन्नंतपुरम, 05 सितंबर: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के कर्मचारी ने अपनी ड्रेसिंग शैली से सबका दिल जीत रहे हैं। लोग खूब एसबीआई स्टाफ की तारीफ कर रहे हैं। कर्मचारी ने बैंक में ओणम पर राजा महाबली के रूप में सजकर काम किए। यह घटना थालास्सेरी की है। काम करते हुए कर्मचारी का एक वीडियो ट्विटर पर साझा किया गया है। जो खूब वायरल हो रहा है।

ओणम को खास बनाने के लिए SBI स्टाफ ने राजा महाबली बनकर किया काम
Photo Credit:

यूजर्स निक्सन जोसेफ ने लिखा कि एसबीआई टेलिचेरी का एक कर्मचारी महान राजा महाबली के रूप में तैयार होकर काउंटर पर सेवाएं दे रहा है। बता दें कि हर साल ओणम पर राजा महाबली आते हैं। कर्मचारी के इस भावना की खूब सराहना हो रही है। ओणम को खास बनाने के लिए कर्मचारियों ने महाबली के रूप में तैयार होकर काम किए।

भड़के यूजर्स

विजुय रंजन ने टिप्पणी करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि एसबीआई का एक ड्रेस कोड है। यदि इसकी सराहना की जाती है और इसकी अनुमति दी जाती है, तो शाखाओं में सेवा की तुलना में अधिक नाटकीयता हो सकती है। उनकी बात से सहमत होते हुए यूजर देबाशीष डैश ने कहा कि ठीक है, सर। हम कोई शो नहीं खोल रहे हैं। यह ग्राहक के अनुकूल हो सकता है लेकिन ड्रेस कोड का एक नियम है, जिसका पालन किया जाना चाहिए। एक अन्य उपयोगकर्ता ने यह भी बताया कि शाखा परिसर के अंतर्गत फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी एक दंडनीय अपराध है।

यह भी पढ़ें- केरल सरकार ने कहा- कोरोना पर काबू के लिए लगातार हो रहा काम, ओणम पर भीड़ होने की बात नकारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+