भाजपा के प्रचार से डरी कांग्रेस, कहा बंद रखे अपना टीवी

cp joshi
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों के चुनाव प्रचार जोरों-शोरों से चल रहे है। रैलियां.जनसभाएं, टीवी, एफएम और पोस्टर-बैनरों के जरिए भाजपा अपना चुनाव प्रचार कर रही है तो वहीं कांग्रेस भाजपा के प्रचार से डरी हुई है।

भाडपा से डरी हुई कांग्रेस ने लोगों से अपील की है कि वो अगले तीन दिनों तक अपने टीवी बंद रखे। भाजपा के विज्ञापनों से सर्तक होकर कांग्रेस के महासचिव सीपी जोशी ने मतदाताओं से कहा कि वे आगामी 24 अप्रैल तक अपने टेलीविजन बंद रखें। जोशी करौली-धौलपुर के कांग्रेस प्रत्याशी के सर्मथन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘बीजेपी की कोई लहर नहीं है और यह अच्छा होगा कि आने वाले 3 दिनों तक लोग अपने टेलीविजन को बंद रखें और कांग्रेस को वोट दें।

जहां सीपी जोशी लोगों से टीवी बंद रखने की अपील कर रहे है तो वहीं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के झूठ को समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मोदी कहते है कि यदि केन्द्र में उनकी सरकार बनी तो वे देश को स्वर्ग बना देंगे और महंगाई को नीचे लेकर आजायेंगे, उनके इस झूठ को समझने की जरूरत है।

कांग्रेस लोगों से अपील कर रही है कि 24 अप्रैल तक वो टीवी ना रखे ताकि वो भाजपा के बहकावे में आने से बच सके। देखने वाली बात अब ये होगी कि लोग कांग्रेस की इस अपील को कितनी गंभरीता से लेते है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+