Cow Hug Day: 14 फरवरी को देशवासी मनाएं 'काउ हग डे', पशु कल्याण बोर्ड ने लोगों से की अपील
केंद्र सरकार ने 14 फरवरी को काउ हग डे मनाने की अपील की है। बोर्ड का कहना है कि ऐसा करने से लोग देश में गाय की संस्कृति को जान सकेंगे।

वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया ने काउ हग डे मनाने का फैसला लिया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। विभाग की तरफ से लोगों से आग्रह किया गया है कि वे भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गायों के महत्व के लिए इस पर्व को जरूर मनाए।
मीडिया रिपोर्ट्स की योग दिवस की तरह ही भारतीय पशु कल्याण बोर्ड के सहयोग से मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 'काउ हग डे' मनाने की पहल की है। विभाग का मानना है कि ऐसा करने से देश में गाय की संस्कृति को लोगों तक पहुंचाया जा सकेगा।
एनिमल वेलफेयर बोर्ड के नोटिस में कहा गया है, "सभी गाय प्रेमी 14 फरवरी को गौ माता के महत्व को ध्यान में रखते हुए और जीवन को खुशहाल और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रखते हुए 'काउ हग डे' के रूप में मना सकते हैं।"
Recommended Video

विभाग की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि पश्चिमी संस्कृति के भारी प्रभाव के कारण वैदिक परंपराएं लगभग विलुप्त होने के कगार पर हैं। ऐसे में इस वक्त संस्कृति को बचाने की जरूरत है। यही वजह है कि विभाग की तरफ से यह फैसला लिया गया है।
आपको बता दें कि जब से भाजपा सरकार आई है। तब से ही गायों को ज्यादा महत्व दिया जाता है। ऐसे में विभाग के इस कदम को भी बड़ा माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें- भारत जोड़ो यात्रा : गहलोत के मंत्री का केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री पर पलटवार, बोले आपके पेट में दर्द क्यों












Click it and Unblock the Notifications