भारत जोड़ो यात्रा : गहलोत के मंत्री का केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री पर पलटवार, बोले आपके पेट में दर्द क्‍यों ह

Pratap Singh Khachariawas

कन्‍याकुमारी से लेकर कश्‍मीर तक निकाली जा रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दिल्‍ली पहुंच चुकी है। भारत जोड़ो यात्रा में कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने हाल ही राहुल गांधी को नोटिस जारी किया है, जिसके जवाब में राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार के मंत्री प्र‍ताप सिंह खाचरियावास ने पलटवार किया है।

न्‍यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार गहलोत सरकार के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अच्‍छी चल रही है। लाखों लोग इसमें शामिल हो रहे हैं। जबकि राजस्‍थान भाजपा की ओर से निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा विफल रही है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने राहुल गांधी को भारत जोडो यात्रा के लिए कोरोना प्रोटोकॉल नोटिस जारी किया है। सवाल उठता है कि केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री के पेट क्‍यों दर्द हो रहा है।

प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि मोदी सरकार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से दिक्‍कत है। जबकि खुद पीएम मोदी ने चुनाव रैलियां की हैं। चुनावी सभाए की हैं। कई बड़े आयोजनों में हिस्‍सा लिया है। भाजपा राहुल गांधी की यात्रा को रुकवानी चाहती है। यह यात्रा तभी रुकेगी जब राहुल गांधी की ओर से जनता के जो मुददे उठाए गए हैं, उन पर भाजपा सरकार जनता को जवाब दे।

चीन में कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि केंद्र सरकार को चीन के कार्गो, फ्लाइट आदि पर रोक लगानी चाहिए। अन्‍य भी आश्‍वयक कदम उठाने चाहिए। चीन में कोरोना फैल रहा है, मगर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में मैं झालावाड़ से लेकर अलवर तक शामिल रहा हूं एक भी कोविड से संक्रमित नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+