गुजरात में भाजपा सांसद पर गाय का हमला, दो पसलियां टूटीं, ICU में भर्ती
भाजपा सांसद पर गाय का हमला, पसलियां टूटीं, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली। गुजरात की पाटन सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद लीलाधर वाघेला को गाय ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। 83 साल के वाघेला को गाय के हमले के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी दो पसलियां टूट गई हैं। सांसद और पूर्व मंत्री वागेला को गांधीनगर के अपोलो में भर्ती कराया गया है, जहां उनको आईसीयू में रखा गया है।

शरीर के बीतर जमा खून का थक्का
बताया गया है कि गाय के हमले से वाघेला के शरीर के अंदर ब्लीडिंग हुई, जिससे भीतर खून का थक्का जम गया। इस वजह से उन्हें सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। चोट लगने के बाद उन्हें गांधीनगर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आईसीयू में रखा गया है। यहां लगातार उनके हालचाल जानने के लिए नेता पहुंच रहे हैं।

रुमाल दिखाकर गाय को भगाने की कोशिश की
लीलाधर वाघेला के परिजनों ने बताया कि वो गांधीनगर के सेक्टर 21 स्थित अपने घर के बाहर घूम रहे थे। इसी दौरान एक आवारा गाय ने उनके उपर हमला कर दिया। वाघेला ने गाय ये बचने की कोशिश की, उन्होंने गाय को लाल रुमाल भी दिखाया। इसके बावजूद वाघेल खुद को बचा पाए। गाय ने उनको गिरा दिया और टक्कर मारी। सीने में गाय के टक्कर मारने से उनकी पसलियां टूट गई। आसपास के लोग और परिजन घायल अवस्था में उन्हें अपोलो अस्पताल लेकर पहुंचे।

कद्दावर नेता हैं वाघेला
गुजरात में भाजपा के वरिष्ठ नेता लीलाधर वाघेला पाटन से सांसद हैं और उन्हें भाजपा का कद्दावर ओबीसी नेता माना जाता है। 2014 में पाटन से सांसद चुने जाने से पहले वो गुजरात सरकार में मंत्री थे।












Click it and Unblock the Notifications