Covid-19: आज फिर 10 हजार से ज्यादा दर्ज हुए कोरोना मामले, एक्टिव केस 90 हजार के पार

Covid-19: आज फिर 10 हजार से ज्यादा दर्ज हुए कोरोना मामले, एक्टिव केस 90 हजार के पार

नई दिल्ली, 26 अगस्त: भारत में आज भी 10 हजार से अधिक कोरोना वायरस के केस पाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में शुक्रवार (26 अगस्त) को पिछले 24 घंटों में 10,256 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं बीते 24 घंटों में 68 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों में 13,528 मरीज कोरोना वायरस से ठीक हो गए हैं। देश में एक्टिव केसों की संख्या 90,707 है। वैश्विक महामारी की शुरुआत के बाद से देश के सक्रिय केसलोएड में भारत के कुल मामलों का 0.20% हिस्सा है।

coronavirus

Recommended Video

    Amitabh Bachchan ने खुद को बताया Helpless, कहा- कोरोना जीत गया | वनइंडिया हिंदी |*News

    देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 2.43% है, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 3.02% है। 68 लोगों की मौत के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 5,27,556 हो गई। वहीं केरल में पिछले 24 घंटों में 29 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से अब तक कुल रिकवर हुए लोगों की संख्या 4,37,70,913 से अधिक लोग ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि रिकवरी दर 98.61% है।

    देश में अब तक 88.43 करोड़ से अधिक कोविड सैंपल टेस्ट किए गए हैं, वहीं पिछले 24 घंटों में 4,22,322 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। कोविड टीकाकरण (वैक्सीनेशन) अभियान के तहत, अब तक 211.13 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। वहीं 24 घंटों में 31,60,292 खुराक दी गई हैं।

    अब तक, केंद्र सरकार ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को 200.72 करोड़ (2,00,72,52,325) कोविड-19 वैक्सीन खुराक प्रदान की हैं, जिनमें से 6.26 करोड़ (6,26,00,060) डोज इस्तेमाल में नहीं लाई गई है।

    भारत में कोरोना वायरस की टैली 7 अगस्त 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख को पार कर गया था। यह 28 सितंबर को 60 लाख, अक्टूबर में 80 लाख का आंकड़ा पार कर गया था। 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े के ऊपर था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+