COVID19: 12 घंटे में कोरोना वायरस के मामलों में 240 का इजाफा, 1637 पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में पिछले तीन दिनों में भारी इजाफा हुआ है। जबकि बीते 12 घंटे में कोरोना वायरस के मामलों में 240 का इजाफा हुआ है। देश में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या अब 1637 हो गई है, तो इस महामारी से 38 लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि, राहत की बात ये है कि इनमें 133 लोग ठीक भी हो चुके हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को ये जानकारी दी।

Recommended Video

    Coronavirus : India में तेजी से बढ़ रहे हैं Positive Cases,कुल केस 1,637 | वनइंडिया हिंदी
    COVID19 positive cases rise to 1637 in India, 43 patients tested positive in adhra pradesh

    वहीं, सीएम ऑफिस आंध्र प्रदेश द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 43 लोग COVID19 से संक्रमित पाए गए हैं जो दिल्ली के निज़ामुद्दीन मरकज़ में जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद आंध्र प्रदेश लौटे थे। कोरोना संक्रमण का एपीसेंटर बन चुके निजामुद्दीन मरकज के खिलाफ दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, मरकज से देर रात भी जमातियों को बसों में भरकर आइसोलेशन में ले जाया गया।

    दिल्ली के निजामुद्दीन और उसके आसपास के इलाके को सैनिटाइज किया जा रहा है। वहीं, इस कार्यक्रम में शामिल लोगों की कई राज्यों में तलाशी जारी है। यूपी के कई जिलों से इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को क्वारंटाइन करने की खबरें भी आई हैं। देश के विभिन्न राज्यों से लोग जमात के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। तबलीगी जमात कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले जम्मू के 10 लोगों को क्वारंटाइन के लिए भेजा गया है।

    पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है। दुनियाभर में इस वायरस के कारण 42345 लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या 8 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है। जबकि 1.78 लाख लोग इसके संक्रमण से ठीक भी हो गए हैं। भारत की बात करें तो सबसे अधिक महाराष्ट्र में मामले सामने आए हैं जहां 300 से अधिक लोग संक्रमित हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+