कोरोना का कहर, बिहार में 31 जुलाई तक लगा Lockdown
नई दिल्ली। बिहार में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है, उसने राज्य में 16 जुलाई से 31 जुलाई तक लॉकडाउन लगा दिया है, क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में यह फैसला लिया गया है, हालांकि आपातकालीन सेवाओं को इसमें छूट दी गई है। शॉपिंग मॉल, परिवहन सेवाओं पर रोक जारी है तो वहीं, धार्मिक संस्थानों को भी खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। फल और सब्जी की दुकानों को केवल सुबह-शाम खोला जा सकेगा।
Recommended Video

फिलहाल गाइडलाइन को लेकर अभी मंत्रालय प्रेस नोट जारी करेगा, आपको बता दें कि बिहार में कोरोना का कहर जारी है, मंगलवार को 1432 पॉजिटिव मिले। बता दें कि संक्रमण रोकने के लिए पटना, भागलपुर, पूर्णिया, बक्सर, नवादा, कैमूर, मोतिहारी, मुंगेर, खगड़िया और किशनगंज में 10 जुलाई से ही लॉकडाउन लगा हुआ है लेकिन 16 से लेकर 31 जुलाई से पूरे राज्य में लागू होगा।
कुल मामलों की संख्या अब 9 लाख से भी अधिक
देश में कोरोना का तांडव लगातार जारी है, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार कोरोना के कुल मामलों की संख्या अब 9 लाख से भी अधिक हो गई है। देश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना वायरस के 28,498 नए मामले सामने आए हैं और 553 मौतें हुई हैं। अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 9,06,752 हो गई है, जिसमें 3,11,565 सक्रिय मामले, 5,71,460 ठीक /शामिल हैं।
देश के कई शहरों में लॉकडाउन
कोरोना के कहर को देखते हुए देश के कई शहरों में लॉकडाउन लगाया गया है, आज से गुजरात के अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत में सरकारी बसों को फिर बंद कर दिया गया है तो वहीं ग्वालियर में आज शाम सात बजे से एक हफ्ते तक टोटल लॉकडाउन लागू किया गया है और इस दौरान सख्ती के पालन करने के निर्देश हैं।
कर्नाटक में आज से अगले एक हफ्ते का सख्त लॉकडाउन
तो वहीं आईटी सिटी के नाम से मशहूर बेंगलुरु समेत दक्षिण कर्नाटक में आज से अगले एक हफ्ते का सख्त लॉकडाउन लागू किया गया है, तो वहीं महाराष्ट्र के पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में भी आज रात से 10 दिनों लिए पुणे में आज से 23 जुलाई तक लॉकडाउन लागू होगा तो वहीं जम्मू कश्मीर के कुछ इलाकों में भी लॉकडाउन लागू किया गया है। तो वहीं यूपी में शनिवार और रविवार के लिए लॉकडाउन लगा है, जबकि यूपी की काशी में आज से 5 दिनों तक के लिए आधे दिन का लॉकडाउन है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications