Safe Hands Challenge: दीपिका-अनुष्का ने एक्सेप्ट किया WHO के डायरेक्टर जनरल का चैलेंज, देखें Video

नई दिल्ली। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 7 हजार से ज्यादा हो गई हैं, तो वहीं भारत में भी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 147 हो गई है तो अब तक यहां इससे तीन लोग मौत के शिकार हो चुके हैं, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इस महामारी की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, कोरोना के खौफ के कारण दिल्ली से मुंबई तक सब बंद है।

दीपिका पादुकोण ने शेयर किया Video

दीपिका पादुकोण ने शेयर किया Video

सोशल मीडिया पर कोरोना को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए हर संभव कोशिश जारी है, इसी क्रम में हिंदी सिनेमा की 'मस्तानी गर्ल' दीपिका पादुकोण ने एक वीडिया शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए कैसे हाथ धोएं, साथ ही पानी कम बर्बाद करने का उपाय भी बताया है, वीडियो में दीपिका घर में भी मास्क लगाए हुए नजर आ रही हैं।

दीपिका ने तीन हस्तियों को किया

दीपिका ने सेफ हैंड्स चैलेंज ट्वीट को एक्सेप्ट करते हुए यह वीडियो बनाया है, बता दें कि उन्हें डॉक्टर टेड्रोस ने नॉमिनट किया था, इस वीडियो में दीपिका ने आगे बढ़ते हुए रोजर फेडरर, विराट कोहली और क्रिस्टियानो रोनाल्डो को नॉमिनेट किया है।

अनुष्का शर्मा ने भी किया SafeHandsChallenge

अनुष्का शर्मा ने भी किया SafeHandsChallenge

तो वहीं दीपिका के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी हाथ धोते हुए एक वीडियो शेयर किया है, उन्होंने यह वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है, अनुष्का कोरोनावायरस को रोकने के लिए जिस तरह से डब्ल्यूएचओ और डॉक्टर्स ने एडवाइज किया है वह उसी तरह से अपने हाथ धोते हुए नजर आईं है।

शटलर क्वीन ने भी किया था वीडियो शेयर

इससे पहले भारत की शटलर क्वीन पीवी सिंधु ने भी एक वीडियो शेयर किया था और उन्होंने भी हाथ धोने के फायदे बताए थे, बता दें कि सोशल मीडिया पर भी लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि पूरी तरह सावधानी बरतें क्योंकि सावधानी ही बचाव है।

हाथ को करीब 20 सेकेंड तक धोएं

हाथ को करीब 20 सेकेंड तक धोएं

  • कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए हाथ को करीब 20 सेकेंड तक धोएं।
  • हाथों से बैक्टीरिया साफ करने के लिए सेनेटाइजर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इसके लिए अल्कोहल आधारित हैंड रब का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचिए।
  • जिन लोगों को खांसी या जुकाम हो, उनके संपर्क में ना आएं। अपने नाक-मुंह और आंखों को बार-बार टच ना करें।
  • अगर आपको खांसी, जुकाम या बुखार हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
  • खांसते और छींकते समय नाक-मुंह पर रूमाल या टिशू पेपर रख लें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+