देश में कोरोना मरीजों की संख्या 10 लाख के पार, राहुल गांधी का Tweet-10 अगस्त तक 20 लाख होंगे केस
नई दिल्ली। पूरे देश में कोरोना वायरस का तांडव जारी है,भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या गुरुवार को 10 लाख के पार हो गई। Covid19india.org के मुताबिक देश में कोरोना मरीजों की संख्या 10,02,679 पर पहुंच गई है तो वहीं कोरोना के एक्टिव केस 3,41,450 के पार हो गए, जबकि 25596 लोगों की मौत इस खतरनाक वायरस की चपेट में आने से हो गई है।
Recommended Video

देश की इस स्थिति पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सवाल खड़े करते हुए ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि 10 अगस्त तक देश में 20 लाख से ज्यादा संक्रमित होंगे, सरकार को महामारी रोकने के लिए ठोस, नियोजित कदम उठाना चाहिए, राहुल गांधी का ये ट्वीट इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना है।
कोरोना के रिकवरी रेट में सुधार
मालूम हो कि वैसे देश में कोरोना के रिकवरी रेट में सुधार हुआ है। Covid19india.org वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना रिकवरी रेट 63.25% पर पहुंच गया है।भारत में तेजी से बढ़ रहे कोरोना केस के पीछे की वजह AIIMS के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि कोविड 19 केस भारत तेजी से बढ़ रहे हैं उसके पीछे की सबसे बड़ी वजह हमारे देश की विशाल जनसंख्या है। विशाल जनसंख्या के कारण यहां COVID 19 में मामले बढ़ रहे हैं। लेकिन, यहां ठीक होने वालों की संख्या अधिक है और मृत्युदर भी बहुत कम है इसलिए घबराने वाली बात नहीं है।
यह पढ़ें:












Click it and Unblock the Notifications