Covid Update: दिल्ली में 948 नए मामले, देश में लगातार पांचवें दिन 10 हजार से अधिक कोरोना केस
Covid Update में जारी आंकड़े एक बार फिर दिल्ली के लिए चौंकाने वाले हैं। 900 से अधिक नए कोरोना केस रिपोर्ट किए गए हैं। कोरोना संक्रमण ठीक होने की दर बढ़ी है। जानिए अपडेट

Covid Update: दिल्ली में 948 नए कोरोना केस रिपोर्ट किए गए हैं। पॉजिटिविटी रेट 25 फीसद से ऊपर है। हालात की गंभीरता को भांपते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने एडवाइजरी का पालन करने पर जोर दिया है।
बता दें कि रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, लगातार पांचवें दिन 10 हजार से अधिक कोरोना केस रिपोर्ट किए गए।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना संक्रमण ठीक होने की दर 98.66 प्रतिशत दर्ज की गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में 10,112 ताजा कोविड -19 मामले दर्ज किए गए। इसी के साथ एक्टिव मामले बढ़कर 67,806 हो गए। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना की पॉजिटिविटी रेट 25.69 फीसद रही।
नए मामलों को मिलाकर अब तक 4.48 करोड़ (4,48,91,989) कोरोना केस रिपोर्ट किए जा चुके हैं। रविवार सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे में 29 लोगों की मौत हुई। इसमें सात मौतें केरल में हुई।
देशभर में मरने वालों की संख्या 5,31,329 हो गई है। नेशनल लेवल पर दैनिक सकारात्मकता दर 7.03 प्रतिशत है, जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 5.43 प्रतिशत दर्ज की गई।
कोरोना जनित बीमारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,42,92,854 हो गई, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 की 220.66 करोड़ वैक्सीन लगाई जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications