INDIA: कोरोना से उबरा देश, 24 घंटों में मिले 1778 नए केस, अब 23087 सक्रिय मरीज
नई दिल्ली। भारत में कोरोना महामारी की तीसरी लहर खत्म हो गई है। अब यहां बहुत कम मरीज मिल रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि, पिछले 24 घंटों में 1778 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 62 मौतें दर्ज हुई हैं। इसके अलावा सक्रिय मरीजों की संख्या 23,087 है। इसी तरह मामलों में अब तेजी से गिरावट देखी जा रही है।
Recommended Video

लोगों को वैक्सीन की 181 करोड़ से ज्यादा डोज
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने बताया कि, देश में चल रहे राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत लोगों को वैक्सीन की 181 करोड़ से ज्यादा डोज दी जा चुकी हैं, और कुल संख्या 1,81,89,15,234 हो गई है। इसका असर यह है कि, देश में लोग कोरोना से बच रहे हैं। करोड़ों की आबादी के बावजूद भारत में अन्य देशों के मुकाबले अब बहुत कम नए मरीज मिल रहे हैं। कल बताया गया था कि, हमारे यहां कुल मामलों की संख्या 4,30,10,971 है।

दिल्ली में सुधरे हाल
राजधानी दिल्ली की बात करें, तो यहां कोरोना वायरस संक्रमण के 104 नए मामले सामने आए हैं। कल के दौरान यहां 120 मरीज ठीक हुए और 1 मरीज की मौत हुई। दिल्ली में सक्रिय मामले अब 488 हैं। इसी तरह, लद्दाख में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद लद्दाख में कुल कोरोना केस की तादाद बढ़कर 28,208 पहुंच गई है।

कोरोनावायरस: जारी हुए ताजा आंकड़े
देश में अब तक कुल मामले: 4,30,12,749
सक्रिय मामले: 23,087
कुल रिकवरी: 4,24,73,057
कुल मौतें: 5,16,605
कुल वैक्सीनेशन: 1,81,89,15,234

कोरोना की चौथी लहर को रोकने की तैयारी
अब तक लोग कोरोना की तीसरी लहर से पीड़ित होते रहे। अब सरकार कोरोना की चौथी लहर को रोकने की तैयारी में जुटी है। सोशल मीडिया पर, इस चौथी लहर की चर्चा चल रही हैं। वहीं, कुछ एक्सपर्ट्स इसके जून में आने के आसार जता रहे हैं। सरकार के एक एक्सपर्ट डॉ. एनके अरोड़ा ने कहा है कि, चौथी लहर से निपटने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अगले कुछ दिनों में हम गटर के पानी की भी सैंपलिंग करेंगे। उन्होंने कहा कि, इस तरीके से भी कोरोना वायरस को कम्युनिटी लेवल पर फैलने से रोका जा सकेगा। वहीं, देशभर में अब 12 से 14 वर्ष के टीनएजर्स को वैक्सीन लगनी शुरू हो गई है। इससे पहले 15 से 18 वर्ष के टीनएजर्स को वैक्सीन लगने लगी थी। देखा जाए तो सरकार ज्यादातर आबादी को वैक्सीनेशन के दायरे में ला चुकी है। कम उम्र के बच्चों के लिए भी वैक्सीन हो, इसका अभी ट्रायल चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications