ओडिशा: प्रदेश में बढ़ रही कोरोना की रफ्तार, संक्रमण को रोकने की तैयारी में जुटी सरकार

ओडिशा में कोरोना के मामले फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। इसको लेकर सरकार ने भी तैयारी तेज कर दी है।

भुवनेश्वर, 13 जुलाई : ओडिशा में कोरोना के मामले फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। इसको लेकर सरकार ने भी तैयारी तेज कर दी है। इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंस (आईएलएस) ने रविवार को 70 पॉजिटिव मामले जीनोम सिक्वेसिंग के तहत रखे हैं। इसकी रिपोर्ट आने का इंतजार है। इस लहर के तहत यह पहला मामला है।

प्रतीकात्मक फोटो

अब यह पता लगा जाएगा कि वह BA.2, BA.3 या BA.4 वैरिएंट है या कोई और नया वैरिएंट सामने आया है। आईएलएस के निदेशक अजय परिदा ने कहा कि तीन जिलों से नमूने आए हैं और मंगलवार को रिपोर्ट तैयार होगी। मेन वैरिएंट अभी भी ओमिक्रॉन का बीए.2 है। कुछ बीए.3 और बीए.4 वेरिएंट हो सकते हैं, लेकिन उनकी संख्या बहुत ही कम है। उन्होंने कहा कि जीनोम सिक्वेसिंग के अनुसार आई रिपोर्ट बेहतर तस्वीर पेश करेगी।

रविवार को प्रदेश में 576 मामले दर्ज किए गए थे। कोरोना का संक्रमण 27 से 30 जिलों में फैला है। वहीं अकेले खुर्दा में 204 मामले, कटक में 118 मामले दर्ज किए गए। सुंदरगढ़, सोनपुर, बालासोर और मयूरभंज में सौ से कम मामले सामने आए हैं। पॉजिटिविटी रेट 3.46 प्रतिशत है।

यह भी पढ़ें- 18-59 साल तक के लोगों को कोरोना वैक्सीन की फ्री बूस्टर डोज, 15 जुलाई से शुरू होगा अभियान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+