Covid 19 Updates: बीते 24 घंटे में देश में सामने आए कोरोना के 10,853 नए मामले, 526 मरीजों की मौत
नई दिल्ली, 07 नवंबर। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 10,853 नए केस सामने आए हैं और 526 लोगों की मौत हुई है, जबकि 12,432 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भी लौटे हैं। देश में इस वक्त एक्टिव केस1,44,845 हैं, जो को 260 दिनों में आए सबसे कम केस हैं तो वहीं देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,08,21,66,365 पहुंच गया है।
Recommended Video

पश्चिम बंगाल में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 670 नए मामले सामने आए और 14 लोगों की कोरोना से मौत हुई। तो वहीं असम में बीचे 24 घंटों में कोरोना वायरस के 239 नए मामले सामने आए, 312 रिकवरी और 2 लोगों की कोरोना से मौत हुई। जबकि शनिवार को दिल्ली में कोरोना वायरस के 36 नए मामले सामने आए, 13 रिकवरी हुईं और एक भी मौत कोविड से नहीं हुई है।

देश में कोरोना के केस में कमी हुई है ये जरूर राहत की बात है लेकिन अभी भी कोविड देश से खत्म नहीं हुआ है इसलिए सभी को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना बहुत ज्यादा जरूरी है क्योंकि जरा सी लापरवाही मुसीबत बन सकती है। आपको बता दें कि इस वक्त दिल्ली समेत देश के रई राज्यों में प्रदूषण ने आंतक फैलाया हुआ है। बढ़ता प्रदूषण और सर्दी का मौसम कोरोना के केस में इजाफा कर सकता है इसलिए अभी भी सबको सतर्क रहने की जरूरत है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन ने भी इससे पहले कहा है कि अभी स्थिति थोड़ी सी संभली हुई है लेकिन फिर भी सभी को काफी ध्यान देने की जरूरत है,सबके दिमाग में ये बात प्रमुख रूप से होनी चाहिए कि कोरोना वायरस खत्म नहीं हुआ है इसलिए किसी को लापरवाही नहीं बरतनी है और सब सुरक्षित रहें इस पर काम करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications