देश में एक दिन के भीतर रिकॉर्ड 62282 लोग कोरोना से ठीक हुए, रिकवरी रेट 74 फीसदी से अधिक

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का खतरा अब भी टला नहीं है। लेकिन इस बीच एक अच्छी खबर आई है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, भारत सरकार ने बताया है कि देशभर में एक दिन के भीतर रिकॉर्ड 62,282 मरीज कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं। जिसके बाद संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 21.5 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। इसके साथ ही अब देश में रिकवरी रेट भी 74 फीसदी से अधिक हो गया है।

Recommended Video

    Coronavirus Update : India में बढ़ा Recovery Rate, 24 घंटे में 62,000 मरीज़ हुए ठीक | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus cases, india cases coronavirus, coronavirus update india, coronavirus update, cases in india coronavirus, corona india, coronavirus india news, coronavirus news, update coronavirus in india, corona in india, coronavirus india live, worldometer india coronavirus, coronavirus worldometer, coronavirus news in india, cases of coronavirus in india, corona virus india, coronavirus, covid 19 india, coronavirus india total cases, recoveries in india, coronavirus recovery rete in india, indian government, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, भारत सरकार, भारत में कोरोना वायरस रिकवरी, भारत में कोरोना वायरस के कितने केस हैं, भारत में रिकवरी रेट क्या है

    अब देश में संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 21,58,947 हो गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना वायरस के 68,898 नए मामले सामने आए हैं और 983 मरीजों की मौत हुई है। अब देश में कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 29,05,824 हो गई है, जिसमें 6,92,028 सक्रिय मामले, 21,58,947 ठीक मामले और 54,849 मौतें शामिल हैं।

    भारत दुनिया में कोरोना वायरस से तीसरा सबसे प्रभावित देश बना हुआ है। भारत से पहले अमेरिका और ब्राजील का स्थान आता है। जहां अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में पहले स्थान पर है, तो वहीं ब्राजील दूसरे स्थान पर है। भारत के कुछ राज्यों में वायरस नियंत्रित कर लिया गया है, लेकिन कुछ राज्य अब भी वायरस से बुरी तरह प्रभावित हैं। ऐसे राज्यों में तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश का नाम शामिल है। ये पांच राज्य देश में सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

    महाराष्ट्र में वायरस के खतरे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां पिछले 24 घंटे में 303 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए हैं और 5 मौतें हुई हैं। महाराष्ट्र पुलिस में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 13,180 है, जिसमें 2,389 सक्रिय मामले और 136 मौतें शामिल हैं। वहीं पूरे राज्य की बात करें तो एक दिन में 14,492 नए मामले सामने आए हैं, जिसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 6,43,289 हो गए हैं। राज्य में गुरुवार को 326 कोरोना मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 21,359 पहुंच गई है, जबकि कुल 1,62,491 मामले सक्रिय हैं।

    देश की बड़ी लैब का दावा, हर 4 में से 1 भारतीय हो चुका है कोरोना संक्रमित

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+