Covid 19: शाहरुख खान का 'मन्नत' हुआ प्लास्टिक से कवर, जानिए क्या है वजह?
मुंबई। पूरे देश में कोरोना का तांडव जारी है, क्या आम और क्या खास, हर कोई इसकी चपेट में आ रहा है, बीते कुछ हफ्तों में बॉलीवुड और टीवी जगत की कई नामचीन हस्तियां कोरोना संक्रमित पाई गई हैं, इसी के मद्देनजर अब फिल्मी सितारे ज्यादा ही सावधान नजर आ रहे हैं, खबर है कि फिल्म अभिनेता शाहरुख खान, ने कोरोना से बचाव के लिए अपने बंगले 'मन्नत' को चारों तरफ से प्लास्टिक से कवर करा दिया है, गौरतलब है कि शाहरुख इन दिनों 'मन्नत' में अपने पूरे परिवार के साथ रह रहे हैं।

शाहरुख ने अपना एक 5 मंजिला ऑफिस BMC को दे रखा है
गौरतलब है कि कोरोना मरीजों की मदद को आगे आए शाहरुख ने अपना एक 5 मंजिला ऑफिस BMC को दे रखा है, जो कि आइसोलेशन वार्ड का काम कर रहा है, फिलहाल शाहरुख इस वक्त हर एहतियात बरत रहे हैं, वर्क फ्रंट की बात करें, करीब दो साल बाद शाहरुख ने एक फिल्म साइन की है, जिसे कि राजकुमार हिरानी बना रहे हैं, मालूम हो कि लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों के कारण शाहरुख ने फिल्मों से ब्रेक लिया है।

कई बड़ी फिल्मी हस्तियां कोरोना की चपेट में
बता दें कि अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन, अनुपम खेर की मां दुलारी खेर, उनके भाई-भाभी और भतीजी कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। फिल्म अभिनेत्री रेखा का सुरक्षाकर्मी कोरोना संक्रमित निकला, इसलिए उनका भी बंगला सील कर दिया गया है तो वहीं फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान का ड्राइवर कोरोना से ग्रसित पाया गया है।

देश में जारी है कोरोना का कहर, मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही
मालूम हो कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के सर्वाधिक 40,425 नए मामले सामने आए हैं और 681 मरीजों की मौत हुई हैं। अब कुल मामलों की संख्या 11,18,043 हो गई है, जिसमें 3,90,459 सक्रिय मामले, 7,00,087 ठीक और 27,497 मौतें शामिल हैं।

मुंबई में पिछले 24 घंटों में 1046 नए मामले सामने...
मुंबई में पिछले 24 घंटों में 1,046 नए मामले और 64 मौतें दर्ज की गई हैं। अब तक कुल मामले 1,01,224 और मरने वालों का आंकड़ा 5,711 है। सक्रिय मामलों की संख्या 23,828 है। महाराष्ट्र में 9,518 नए कोविड-19 मामले, 258 मौतें और 3906 डिस्चार्ज दर्ज किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications