Coronavirus: हवाईअड्डों पर विदेशी यात्रियों की आज से होगी रैंडम सैंपलिंग, राज्यों को भी जारी हुआ ये निर्देश

चीन में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण ने पूरी दुनिया के साथ भारत की भी चिंता बढ़ा दी है। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय सख्त हो गया है।

corona updates

चीन में कोरोना वायरस संक्रमण का विस्फोट हो गया है। वहां, संक्रमण से इतनी मौतें हो रही हैं कि श्मशान में लाशों का अंबार लग गया है। इसे देखते हुए भारत में सख्ती शुरू हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज समीक्षा बैठक बुलाई थी। जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो देश के हवाईअड्डों पर आज से कोविड-19 के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की रैंडम सैंपलिंग शुरू हो गई है।

वहीं, भारत सरकार की तरफ से राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह दी गई है कि वे सभी कोविड-19 पॉजिटिव मामलों के नमूने INSACOG प्रयोगशालाओं में भेजें ताकि नए वेरिएंट की ट्रैकिंग की जा सके। इधर, भारत में ओमिक्रॉन के सबवेरिएंट वीएफ.7 की भी इंट्री हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट की मानें तो भारत में ओमिक्रॉन के सबवेरिएंट वीएफ.7 बुधवार को तीन मामले मिले हैं।

इनमें दो मामले गुजरात से आए हैं, जबकि एक मामला ओडिशा में मिला है। आपको बता दें कि चीन में इस कोरोना वायरस के जितने मामले मिल रहे हैं, वे सभी नए वेरिएंट के ही हैं। हालांकि, स्वास्थ्य एक्सपर्ट्स ने भारत को लेकर दावा किया है कि यहां पर इसका असर ज्यादा नहीं देखने को मिलेगा। क्योंकि भारत में अधिकतर आबादी का वैक्सीनेशन हो चुका है। फिर भी केंद्र सरकार नए मामलों के ट्रैकिंग को लेकर अलर्ट हो गया है।

वहीं, स्वास्थ्य एक्सपर्ट्स ने दावा किया है कि आने वाले तीन महीने पूरी दुनिया के लिए अहम होंगे। क्योंकि चीन में जिस तरह से मामलों में वृद्धि हो रही है। वहां पर अगले तीन महीने में 60 प्रतिशत आबादी संक्रमित होगी और मौतें के मामले भी बढ़ेंगे। बता दें कि भारत सहित पूरी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर में ज्यादा मामले मिले थे और मौतें भी सबसे अधिक हुई थी।

दूसरी लहर में अधिकतर मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी से हुई थी। क्योंकि लोगों को समय पर ऑक्सीजन नहीं मिल पा रहा था।

ये भी पढ़ें- COVID को लेकर यूपी सरकार हुई अलर्ट, विदेश से यात्रा कर लौटे लोगों का होगा कोरोना टेस्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+