Covid 19 Omicron: भारत में तैयार हुई ऐसी किट जो सिर्फ 4 घंटे में देगी कोरोना टेस्ट का रिजल्ट

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच अभी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के डीजी डॉ बलराम भार्गव ने एक जरूरी सूचना दी है। भार्गव ने बताया कि, कोरोनावायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन से निपटने हेतु टाटा एमडी और आईसीएमआर के साथ साझेदारी में ओमिक्रोन डिटेक्टिंग आरटी-पीसीआर किट को विकसित किया गया है। उन्होंने कहा, "इस किट को डीसीजीआई द्वारा स्वीकृति दे दी गई है। यह किट मात्र 4 घंटे में कोविड टेस्ट के रिजल्ट दे देगी।"

Dr Balram Bhargava, DG,ICMR

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी एक जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि,देश में 18 से 17 साल उम्र के 1 करोड़ से ज्यादा बच्चों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगावाई है। मंत्री ने बताया कि, इनमें करीब 42 लाख बच्चों ने सोमवार को वैक्सीन लगवाई थी। आज बच्चों के वैक्सीनेशन का तीसरा दिन है।

Covid 19 Omicron: Indian Council of Medical Research - ICMRs New RT-PCR kit will test will give results in 4 hours

तमिलनाडु में बस-ट्रेन और मेट्रो अब 50% कैपेसिटी से चलेंगी

एक अन्य बड़ी खबर यह है कि, दक्षिण भारत के लोकप्रिय पर्व पोंगल के अवसर पर बड़े-बड़े कार्यक्रम होने थे, मगर कोरोना के कारण अब सरकार ने कई पाबंदियां लगा दी हैं। आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने घोषणा की कि कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को कोविड प्रोटोकॉल फॉलो करने होंगे। उन्होंने कहा, अब पोंगल से संबंधित कार्यों/सभाओं के लिए कोई अनुमति नहीं होगी।

Covid 19 Omicron: Indian Council of Medical Research - ICMRs New RT-PCR kit will test will give results in 4 hours

भक्तों के मंदिर दर्शन पर भी नया नियम

मुख्यमंत्री ने कहा, "महामारी तेजी से फैल रही है और ऐसे में बस, उपनगरीय ट्रेनों और मेट्रो सहित सार्वजनिक परिवहन 50% यात्री क्षमता के साथ संचालित होगा। यानी कि बसों-ट्रेनों में सवारियों की संख्या अब आधी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा है कि, अब शुक्रवार, शनिवार और रविवार को पूजा स्थलों पर भक्तों को अनुमति नहीं होगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+