COWIN के हुए मुरीद हुए शशि थरूर, कहा- 'कोई शक नहीं मोदी सरकार ने बढ़िया काम किया'
नई दिल्ली, 8 अगस्त। देश में पहले से कोरोना मरीजों की संख्या जरूर घटी है लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे में सरकार की ओर से पूरी कोशिश यही है कि तीसरी लहर आने से पहले ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग जाए और इसी दिशा में वो दिन-रात काम कर रही है । सरकार की इस कोशिश की तारीफ अब कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी की है। आम तौर पर मोदी सरकार की कड़ी आलोचना करने वाले शशि थरूर ने ट्वीट करके मोदी सरकार और Cowin की तारीफ की है।
Recommended Video

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि ' मैंने हमेशा सरकार के अच्छे काम की तारीफ की है।. मैं सरकार की #Cowin का बड़ा आलोचक रहा हूं लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि उन्होंने कुछ चीज बहुत अच्छी की है. आप @WhatsApp नंबर 90131 51515 पर संदेश भेजें तो आपको एक ओटीपी मिलेगा। जिसके बाद आप अपनो टीकाकरण प्रमाणपत्र हासिल कर सकते हैं। ये बहुत ईजी है।थरूर का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोग इस पर काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने किया बड़ा ऐलान
मालूम हो कि रविवार को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की ओर से बड़ा ऐलान किया गया है। अब किसी को भी कोविड टीकाकरण का प्रमाण पत्र व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त हो जाएगा। दरअसल अब जिस किसी को भी टीकाकरण प्रमाण पत्र चाहिए होगा, उसे बस एक खास नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज करना होगा, जिसके बाद उसे वहीं पर प्रमाण पत्र भेज दिया जाएगा।

पहले भी थरूर ने की थी PM की तारीफ
वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब शशि थरूर ने खुलकर मोदी सरकार की तारीफ की है। इससे पहले जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हर राज्य में 18 साल से ऊपर की उम्र के सभी नागरिकों के लिए मुफ्त वैक्सीनेशन कराए जाने का ऐलान किया था तो भी थरूर ने मोदी की तारीफ की थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद ने कहा था कि खुशी है कि पीएम बुरे विकल्पों को समाप्त करने के बाद, अंत में सही काम किया है। फिलहाल जो कदम उठाया है वो काफी बेहतर है।

देश में कोरोना के 39,070 नए केस सामने आए
भले ही कोरोना के मरीजों की संख्या में कमी आई हो लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 39,070 नए केस सामने आए हैं और 491 लोगों ने दम तोड़ा है। नए केस सामने आने के बाद भारत में इस वक्त पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,19,34,455 हो गई है और मौत का आंकड़ा 4,27,862 पहुंच गया है। 24 घंटों के दौरान 43,910 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भी लौटे हैं, जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,10,99,771 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,06,822 है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 55,91,657 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 50,68,10,492 हुआ। देश में रिकवरी रेट 97.39% है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.27% है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक दैनिक पॉजिटिविटी रेट पिछले 13 दिनों से आज 3% से कम है।












Click it and Unblock the Notifications