Covid 19: भारत में कोरोना के मामले 15 लाख के पार, 33620 लोगों ने गंवाई जान
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 15 लाख को पार कर गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़े के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 15 लाख के पार हो चुकी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस की चपेट में 15,00,988 लोग आ चुके हैं। जबकि 961215 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।

Recommended Video
Coronavirus India: देश में मरीजों की संख्या 15 लाख के करीब, 47,704 नए केस | वनइंडिया हिंदी
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना के 506153 एक्टिव मामले हैं। वहीं कोरोना की चपेट में आकर अब तक 33620 लोगों की जान चली गई है। सबसे ज्यादा बुरे हालात महाराष्ट्र के हैं, जहां कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु की स्थिति भी बिगड़ती जा रही है। तमिलनाडु में कोरोना कते 227688 मामले सामने आ चुके हैं। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां कोरोना के कुल 132275 मामले हो गए हैं। राजधानी में 3881 लोग कोरोना की चपेट में आ कर अपनी जान गंवा चुके हैं।
वहीं वैश्विक स्तर पर देखें तो भारत कोरोना वायरस के मामले में तीसरे नंबर पर है। उसे आगे ब्राजील और अमेरिका है। अमेरिका पहले नंबर पर है, जहां कोरोनावायरस के मामले 43 लाख के करीब पहुंच गए हैं। वहीं डेढ़ लाख के करीब लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है। वहीं दूसरे नंबर पर ब्राजील है, जहां कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 24 लाख 42 हजार के पार पहुंच गई है।












Click it and Unblock the Notifications