Corona Update: देश में 1 हजार के पार पहुंचे कोरोना के नए मामले, 7 दिनों में 19 संक्रमितों ने तोड़ा दम
कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों ने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। देश में पिछले 130 दिनों में पहली बार कोविड-19 के मामले एक हजार के पार चले गए हैं।

Coronavirus Latest Update: देश में कोरोना (Covid-19) संक्रमण के मामले एक बार फिर से डराने लगे हैं। भारत में कोविड-19 के दैनिक मामले शनिवार को पिछले 130 दिनों में पहली बार 1,000 के पार चले गए। कोरोना के मामलों की संख्या जोकि पांच सप्ताह से लगातार बढ़ रही थी, पिछले सात दिनों में इसमें तेजी और बढ़ी है, जबकि पश्चिम और दक्षिण भारत में अधिकांश नए मामले सामने आए हैं, वहीं उत्तर भारत में भी संक्रमण के मामले बढ़ना शुरू हो गए हैं।
पिछले साल 9 नवंबर के बाद पहली बार 1 हजार के पार पहुंचे नए मामले
भारत में शनिवार को कोरोना वायरस के 1,071 नए मामले दर्ज किए गए, पिछले साल 9 नवंबर के बाद पहली बार दैनिक मामलों की संख्या 1,000 से ऊपर पहुंची है। पिछले सात दिनों (12-18 मार्च के दौरान 4,929) में लगभग 5,000 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो पिछले सात दिनों के कुल 2,671 से 85% अधिक हैं। देश में इस दौरान 19 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
कोरोना के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि
टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार,, भारत में दैनिक कोविड मामलों का सात दिनों का औसत पिछले आठ दिनों में दोगुना हो गया है, जो 10 मार्च को 353 से बढ़कर 18 मार्च को 704 हो गया था, पिछले सप्ताह डबलिंग रेट (Doubling Rate) 11 दिनों के करीब था, फिलहाल कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।
भारत में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 6 हजार के पार
देश में रविवार तक एक्टिव केस की संख्या पिछले रविवार के 3,778 से बढ़कर 6,000 का आंकड़ा पार कर गई है। पिछले सात दिनों में महाराष्ट्र ने कर्नाटक को पीछे छोड़ दिया क्योंकि राज्य में सबसे अधिक नए मामले दर्ज किए गए। महाराष्ट्र में 12-18 मार्च के दौरान 1,165 नए संक्रमणों की पुष्टि हुई है, जो पिछले सात दिनों की अवधि से 2.3 गुना अधिक है। केरल में 520 से बढ़कर 739 मामले दर्ज किए गए। कर्नाटक में वृद्धि धीमी होती दिखाई दी, राज्य में 656 मामले दर्ज किए गए, जो पिछले सात दिनों में 584 थे।
दिल्ली में कोरोना के 235 नए मामले दर्ज
राष्ट्रीय राजधानी में भी कोरोना के मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दिल्ली में कोरोना के 235 नए मामले दर्ज किए। रविवार को दिल्ली के टैली में 72 और नए मामले जुड़ गए, हालांकि संख्या कम थी, लेकिन राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में संक्रमण बढ़ रहा था। पिछले सात दिनों में 19 लोगों की मौत हुई है। कोरोना के मामलों में गुजराज में भी तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है। राज्य में बीते शनिवार को 660 मामले दर्ज किए, पिछले सात दिनों में 3.5 गुना वृद्धि हुई, जब राज्य में 190 मामले दर्ज किए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications