भारत में फिर बढ़े कोरोना मरीज, 24 घंटे में 9419 मिले, ठीक होने वालों का आंकड़ा घटा, 8251 रिकवर

नई दिल्‍ली। आबादी के लिहाज से दुनिया के दूसरे सबसे बड़े देश भारत में कोरोना महामारी का प्रकोप अभी भी व्याप्त है। यहां विभिन्न राज्यों में रोज 7 हजार से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिल रहे हैं, वहीं हजारों ठीक भी हो रहे हैं। आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि, पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 9,419 नए मामले सामने आए। जबकि, 8,251 ठीक हुए और 159 मौतें हुईं। इसके अलावा कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 34,666,241 जा पहुंची है।

Recommended Video

    COVID-19 India Update: Omicron के खतरे के बीच 24 घंटे में 9,419 नए मरीज दर्ज | वनइंडिया हिंदी
    सक्रिय मरीजों की संख्या 1 लाख से कम

    सक्रिय मरीजों की संख्या 1 लाख से कम

    स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, फिलहाल देशभर में कोरोना के 94,742 सक्रिय मरीज हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि, यह देश के राहत की बात है कि, अब कोरोना वायरस के संक्रमण के सक्रिय मरीजों की तादाद 1 लाख से कम है। कुछ दिन पहले यह 1 लाख से ज्यादा थी। वहीं, देश की कोविड-रिकवरी रेट अब 98.36% है। अब तक कुल 3,40,97,388 लोग रिकवर हो चुके हैं। वहीं, रोज मिलने वाले नए मामले देखे जाएं तो ये अभी 9 हजार के ग्राफ से उूपर हैं।

    केरल में मिल रहे सबसे ज्यादा कोरोना मरीज

    केरल में मिल रहे सबसे ज्यादा कोरोना मरीज

    मरीजों का सबसे ज्यादा पता केरल राज्य में चल रहा है, यह वही राज्य है जहां देश का पहला कोरोना मरीज मिला था। तकरीबन 2 साल बाद भी केरल कोरोना की सर्वाधिक मार झेल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, कल केरल राज्य से कोरोना के 887 नए मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा 112 मौतें हुईं। अब तक यहां 42014 मौतें हो चुकी हैं।

    लोगों को वैक्सीन की कितनी खुराकें मिलीं?

    लोगों को वैक्सीन की कितनी खुराकें मिलीं?

    देशभर में लोगों को वैक्सीन की अब तक 130.39 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। जिसमें से कल ही के दिन 80,86,910 खुराकें दी गईं। वहीं, अब तक कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 3,40,97,388 पहुंच गया है। जिसमें से कल ही के दिन 8251 लोग डिस्चार्ज किए गए। इसके अलावा कोरोना टेस्ट की बात करें तो देशभर में लाखों लोगों के सेंपल का परीक्षण किया जा रहा है।

    पूर्वोत्तर भारतीय राज्य मिज़ोरम में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10 नए मामले सामने आए। इस राज्य में कोविड से अब तक करीब 509 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई है। वहीं, कुल सक्रिय मामले 3049 हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+