Covid 19 India: 263 दिन बाद कोरोना मामलों में सबसे बड़ी गिरावट, 24 घंटों में मिले 10126 मरीज
नई दिल्ली। आबादी के लिहाज से दुनिया के दूसरे सबसे बड़े देश भारत में कोरोनावायरस के संक्रमण के मामले अब कम होते जा रहे हैं। बीते रोज इन मामलों में बड़ी गिरावट देखी गई। पूरे देश में 24 घंटों में 10126 मरीज मिले, जिसे 263 दिन बाद कोरोना मामलों में सबसे बड़ी गिरावट बताया जा रहा है। वहीं, ठीक होने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या गिरकर 1,40,638 हो गई है। कोरोना से जान गंवाने वालों का दैनिक-आंकड़ा भी कम हो रहा है। कल देशभर में 332 मौतें दर्ज की गईं।
Recommended Video

स्वास्थ्य विभाग ने अभी बताया कि, अब तक 33775086 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं, सरकार का टीकाकरण अभियान जोरों पर चल रहा है। एक अधिकारी ने कहा कि, अब तक भारत की 22% आबादी पूरी तरह वैक्सीनेट हो गई है। वहीं, 52% को वैक्सीन का सिंगल डोज लग चुका है। वैक्सीनेशन के लिहाज से भारत ज्यादातर एशियाई मुल्कों से बेहतर है। दूसरे, हमारे लिए राहत वाली बात ये है कि अब औसतन 10 हजार के आस-पास नए केसेस मिल रहे हैं। अक्टूबर की शुरुआत में यही औसत 23 हजार के आस-पास था।

कोरोना के ज्यादातर नए केसेस चुनिंदा राज्यों से आ रहे हैं, जिनमें केरल टॉप पर है। यह वही राज्य है जहां देश का पहला कोरोना मरीज मिला था। तकरीबन 2 साल बाद भी केरल कोरोना की सर्वाधिक मार झेल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते रोज अकेले केरल में कोरोना से 50 से ज्यादा मौतें हुईं। वहीं, एक दिन में 5 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए। पूरे देश की बात करें तो पिछले 24 घंटों में भारत में लगभग 10 हजार मामले सामने आए। बहरहाल, देशभर में रोज लाखों कोरोना टेस्ट भी हो रहे हैं। हालांकि, कोरोना से जान गंवानें वालों की संख्या रोजाना 200 से ज्यादा ही है।













Click it and Unblock the Notifications