धर्मशाला, करनाल और वाशिम में कोरोना का विस्फोट, इस वजह से संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार

धर्मशाला/करनाल। देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के बीच एक बार फिर से कोरोना वायरस संक्रमण अपने पैर पसारने लगा है। महाराष्ट्र, केरल, पंजाब सहित कई राज्यों में संक्रमण के मामलों में अचानक से वृद्धि देखी जा रही है। महामारी के अचानक बढ़े इस प्रकोप की एक वजह लोगों द्वारा किया जा रहा कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन को बताया जा रहा है। रिहायशी इलाकों और कार्य स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करना कोरोना वायरस प्रसार की एक मुख्य वजह है।

Covid-19 in Dharamshala, Karnal and Washim causing Coronavirus infection

हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक हिमाचल प्रदेश धर्मशाला, हरियाणा के करनाल और महाराष्ट्र के वाशिम में कोरोना वायरस का अचानक विस्फोट देखा गया है। धर्मशाला के ग्युटो बौद्ध मठ में 150 से अधिक भिक्षु कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए जिसके बाद प्रशासन ने मठ को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। यहा पहले सिर्फ 20 भिक्षु कोरोना संक्रमित पाए गए थे लेकिन पिछले आठ दिनों में 54 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि संक्रमण 14 फरवरी को नए साल के अवसर पर मठ में हुए एक सभा से फैलना शुरू हुआ।

कुछ ऐसा ही हाल हरियाणा के करनाल के एक आर्मी स्कूल का है, जहां लगभग 54 छात्र कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमण सामने आने के बाद क्लासें सस्पेंड कर दी गई हैं, स्कूल और हॉस्टल को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। वहीं, महाराष्ट्र के वाशिम में भी एक पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में 229 छात्रों में कोरोना वायरस का संक्रमण मिला था जिसने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। गौरतलब है कि आवासीय स्कूलों ने भी पिछले कुछ महीनों में चरणबद्ध तरीके से छात्रावासों को फिर से खोला है। कोविड-19 गाइडलाइन का पालन न करना संक्रमण में तेजी का एक कारण है।

यह भी पढ़ें: मुंबई: लोकप्रिय रेस्तरां के 10 कर्मचारी कोरोना संक्रमित, बोले मंत्री शेख-'गाइडलाइन फॉलो करें लोग वरना...'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+