Covid-19: UK से आए यात्रियों के हंगामे के बाद IGI Airport ने कहा- 7 दिन का क्वारंटाइन अनिवार्य

नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Coronavirus) संकट के बीच ब्रिटेन में मिले नए कोविड-19 स्ट्रेन (UK Covid-19 strain) को लेकर देश के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर एहतियात के तौर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों का 7 दिनों तक क्वरंटाइन में रहना अनिवार्य है। इस बीच शुक्रवार को यूके से आने वाले कुछ यात्रियों ने इंदिरा गांधी हवाई अड्डे (Indira Gandhi Airport) पर हंगामा मचा दिया। यात्री कोरोना वायरस की नई गाइडलाइन से अनजान थे और लंबा इंतजार करने की वजह से नाराज थे।

Recommended Video

    Coronavirus New Strain: UK से India की फ्लाइट शुरू, Kejriwal सरकार ने लिया ये फैसला | वनइंडिया हिंदी
    Covid-19 IGI Airport said 7-day quarantine mandatory after passengers commuters

    यात्रियों के हंगामें के बाद अब इंदिरा गांधी हवाई अड्डा ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि यात्रियों को 7 दिनों के लिए क्वरंटाइन रहना अनिवार्य है। इसके अलावा यूनाइटेड किंगडम की उड़ानों से आने वाले सभी यात्रियों के लिए कोरोना वायरस टेस्ट और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। इसके अलावा एयरपोर्ट ने कहा कि टेस्ट के परिणाम आने के लिए यात्रियों को 10 घंटे तक का इंतजार भी करना पड़ सकता है। एयरपोर्ट ने ट्वीट कर कहा कि आरटी-पीसीआर टेस्टे में नेगेटिव आने वाले यात्रियों को भी सात दिनों के लिए क्वारंटाइन में रहना होगा।

    यह भी पढ़ें: अभिषेक बच्चन ने खोला राज, बताया- कोरोना पॉजिटिव होने पर इस अभिनेता ने फोन पर लगाई थी तगड़ी डांट

    इसके अलावा टेस्ट का खर्च और परिणाम आने तक रुकने का खर्च भी खुद यात्रियों को ही उठाना होगा। बता दें कि शुक्रवार को यूके से दिल्ली लैंड होने वाली फ्लाइट के यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा मचा दिया था। ब्रिटेन में नए कोरोना वायरस स्‍ट्रेन के मामले आने के चलते पिछले माह वहां से हवाई यात्रा को प्रतिबंधित किए जाने के बाद वहां से भारत आई यह पहली फ्लाइट थी। बताया जा रहा है कि भारत आने वाले करीब 250 यात्री, कोविड टेस्टिंग और क्‍वारंटाइन नियमों को लेकर भ्रम की स्थिति होने की शिकायत करते हुए नजर आए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+