अभिषेक बच्चन ने खोला राज, बताया- कोरोना पॉजिटिव होने पर इस अभिनेता ने फोन पर लगाई थी तगड़ी डांट
नई दिल्ली। Abhishek Bachchan: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन बीते साल जुलाई महीने में कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित पाए गए थे और उनका इलाज अगस्त तक चला था। अपने इलाज के लिए वह मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हुए थे। उसी समय उनके पिता अमिताभ बच्चन, पत्नी एश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या का भी इलाज चल रहा था। ये लोग भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। उस समय अभिषेक बच्चन को लापवरवाही को लेकर अजय देवगन ने फोन करके डांट लगाई थी।

अभिषेक कहते हैं कि जब अजय देवगन ने उन्हें फोन किया तो उन्होंने सोचा और उन्हें ये महसूस हुआ कि वह उनसे 5 से 6 दिन पहले ही मिले थे। ये मुलाकात उनके कोरोना से संक्रमित पाए जाने से पहले हुई थी। अभिषेक बच्चन ने ये बात कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो के दौरान बताई है। शो का एक प्रोमो जारी हुआ है, जिसमें दोनों को ऐसे किस्से बताते हुए देखा जा सकता है। दोनों इस शो में अपनी आने वाली फिल्म द बिग बुल के प्रमोशन के लिए आए थे।
इससे पहले अपने कोविड से पॉजिटिव पाए जाने को लेकर अभिषेक ने कहा था, 'मुझे बाकी किसी भी चीज से ज्यादा अपने परिवार की चिंता हो रही थी। मेरे पिता, पत्नी और बेटी भी संक्रमित थे, शुक्र है कि परिवार के बाकी सदस्य संक्रमित नहीं हुए। बेशक, आप अपने परिवार को लेकर चिंतित रहते हैं और चाहते हैं कि वह बिलकुल ठीक रहें। आप ज्यादा कुछ कर भी नहीं सकते। मेरे पास कभी भी बैठकर इसपर सोचने का वक्त ही नहीं था। उस समय केवल और केवल अपने परिवार को लेकर सोच रहा था। ठीक होने के बाद मैं दोबारा काम पर लौटा।' आपको बता दें अभिषेक बच्चन बिग बुल के अलावा फिल्म बॉब बिस्वास में भी दिखाई देंगे।
हम अगले कुछ दिनों में देशवासियों को Covid Vaccine देने में सक्षम होंगे: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री
-
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Varun Dhawan की डेढ़ साल की बेटी लारा को हुई ये गंभीर बीमारी, बैठने-चलने में हो रही परेशानी, कैसे हुआ ये हाल? -
Hema Malini को पड़ा जोरदार थप्पड़, बुरी हो गई थी 'रावण' अरविंद त्रिवेदी की हालत, 20 बार करना पड़ा ऐसा काम -
'बंद करना बे', ये किस पर भड़के संजय दत्त? Video में चिल्लाते हुए आए नजर, वायरल हुआ क्लिप -
Youtuber Armaan Malik की पत्नी पायल की बेटे को जन्म देते ही हालत बिगड़ी, नवजात की तबीयत खराब, कैसे हुआ? -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने












Click it and Unblock the Notifications