Covid 19: राखी सांवत का नया ड्रामा, मास्क लगाकर शेयर किया Video, तो लोगों ने कहा- 'थैंक गॉड मुंह बंद है'

नई दिल्ली। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से हाहाकार मचा हुआ है तो वहीं भारत में भी कोरोना के मरीजों की संख्या 195 हो गई है, वैश्विक महामारी के संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश की जनता को संबोधित किया था, जिसमें उन्होंने लोगों से जनता कर्फ्यू की बात कही है, तो वहीं महाराष्ट्र में मुंबई समेत चार शहरों को लॉकडाउन कर दिया गया है।

राखी सांवत ने मास्क लगाकर शेयर किया Video

राखी सांवत ने मास्क लगाकर शेयर किया Video

कोरोना को लेकर बहुत सारे फिल्मी सितारों ने भी वीडियो अपलोड करके लोगों को इस रोग के प्रति सतर्क रहने को कहा है, इसी क्रम में बॉलीवुड की ड्रामाक्वीन राखी सांवत ने भी अपना वीडियो अपलोड किया है लेकिन वो सोशल मीडिया पर हंसी की पात्र बन गई हैं।

अगल-बगल की सीटें खाली

दरअसल राखी ने फ्लाइट का एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह कोरोना वायरस से बचने के लिए मुंह में मास्क लगाई हुई हैं, उन्होंने बताया कि फ्लाइट में बहुत कम लोग सफर कर रहे हैं, उनके अगल-बगल की सीटें भी खाली दिखाई पड़ रही हैं।

राखी सावंत का वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में वो मास्क लगाई हुई हैं और वो कह रही हैं कि मास्क की वजह से उन्हें बहुत ज्यादा परेशानी हो रही हैं, उन्होंने बहुत सारे कपड़े पहन रखे हैं, जिसके कारण उन्हें काफी गर्मी लग रही है और उन्हें बोलने में बहुत परेशानी हो रही है लेकिन ये जरूरी है, उन्हें लग रहा है कि फ्लाइट उन्हें अकेले ही मुंबई लेकर जा रही है, शायद इकोनॉमी क्लास में लोग होंगे, यहां तो वो बिल्कुल अकेली हैं।

'थैंक गॉड आपका मुंह बंद है'

'थैंक गॉड आपका मुंह बंद है'

राखी के इस वीडियो पर यूजर्स ने जमकर मजे लिए हैं और कहा है कि जरा अपनी नौटंकी को बंद कर दो, तो एक यूजर ने इस वीडियो में यह कमेंट किया है कि 'थैंक गॉड आपका मुंह बंद है'।

दिल्ली में सभी मॉलों को बंद करने का आदेश

दिल्ली में सभी मॉलों को बंद करने का आदेश

गौरतलब है कि कोरोना के कारण दिल्ली सरकार ने प्रदेश के सभी मॉलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है। दिल्ली के मु्ख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए, हम सभी मॉल (किराना, फार्मेसी और उनमें सब्जी की दुकानों को छोड़कर) को बंद कर रहे हैं।

18 अंतरराष्ट्रीय और भारतीय कंपनियों को मिला टेस्ट लाइसेंस

18 अंतरराष्ट्रीय और भारतीय कंपनियों को मिला टेस्ट लाइसेंस

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीजीसीआई) ने अंतरराष्ट्रीय और भारतीय कंपनियों सहित 18 कंपनियों को देश में कोरोना का नैदानिक परीक्षण करने के लिए टेस्ट लाइसेंस दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+