डेल्टा प्लस वेरिएंट के मामले बढ़कर हुए 52, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- दूसरी लहर नहीं हुई खत्म

नई दिल्ली, जून 25: करीब डेढ़ साल के ज्यादा के वक्त से कोरोना महामारी से पूरी दुनिया जंग लड़ रही है। इस दौरान हाल ही में भारत ने कोरोना की दूसरी लहर का भयानक रूप देखा, जब कोरोना वायरस के मामले थोड़े कम हुए तो ब्लैक फंगस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। इस बीच अब कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट के मामले देश भर में बढ़ते जा रहे हैं। अब तक 52 केस कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट के सामने आ चुके हैं। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) के निदेशक सुजीत सिंह ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि भारत के 18 जिलों में डेल्टा प्लस वेरिएंट के 52 मामले रिकॉर्ड किए गए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: देश में Corona Delta Plus Variant के कितने मामले, जानें | वनइंडिया हिंदी
    Delta Plus variant

    देश में कोरोना की वर्तमान स्थिति पर शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एनसीडीसी के निदेशक ने कहा कि डेल्टा वेरिएंट बहुत मजबूत है, वो पुराने वेरिएंट अल्फा से कई अधिक मजबूत है, जिसे पहले B.1.1.7 के रूप में जाना जाता था और पहली बार यूके में पहचाना गया था। सिंह ने बताया कि 8 राज्यों में 50 प्रतिशत से अधिक डेल्टा वेरिएंट के केस पाए गए हैं, जो अब भारत में चिंता का विषय है। ये राज्य आंध्र प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल है।

    बता दें कि केंद्र सरकार ने इस हफ्ते की शुरुआत में कोरोना के 'डेल्टा प्लस' वेरिएंट को 'चिंता का रूप' घोषित किया था। देश में डेल्टा प्लस मामलों की बढ़ती संख्या पर एक प्रेस बयान में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा था कि कि डेल्टा प्लस वर्तमान में चिंता का वेरिएंट है।

    वहीं शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि लोगों को यह भी चेतावनी दी है कि कोरोना की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है। मंत्रालय ने आगे कहा कि देश भर में कम से कम आठ राज्यों ने 50 प्रतिशत मामलों की सूचना दी है और डेल्टा प्लस वेरिएंट के लिए 50,000 से अधिक नमूनों का अध्ययन किया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+