देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 25 लाख के पार, बीते 24 घंटों में 944 लोगों की मौत
नई दिल्ली। पूरे देश में कोरोना का तांडव जारी है, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देश में अबतक 25 लाख 89 हजार 682 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 49,980 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 लाख 77 एक्टिव केस हैं और 18 लाख 62 हजार लोग ठीक भी हुए हैं, तो वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 63 हजार नए मरीज सामने आए और 944 लोगों की मौतें हो गई है। अमेरिका और ब्राजील में बीते दिन क्रमश: 53,523 और 38,937 नए मामले आए हैं. भारत में 13 अगस्त को रिकॉर्ड 66,999 मामले आए थे।
Recommended Video

मालूम हो कि भारत में बढ़ते कोरोना के मरीजों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है, आपको जानकर हैरत होगी कि भारत अगस्त के महीने में सबसे बड़े कोरोना हॉटस्पॉट के रूप में सामने आया है, अगस्त महीने के पहले ही हफ्ते में दुनिया में आए कोरोना के नए केसों में लगभग 25 प्रतिशत मामले केवल इंडिया में सामने आए हैं, 1 से 8 अगस्त तक में दुनिया में 20 लाख से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं, जिनमें 4.55 लाख केस भारत में हैं, जिन्हें औसतन रोजाना 57 हजार केस माना जा सकता है।
भारत में 25 प्रतिशत नए केसों में इजाफा
संक्रमण के मामले में अमेरिका पहले नंबर पर ब्राजील दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है लेकिन अगस्त में बढ़े नए केसों की बात करें तो भारत में मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है, अगस्त में इंडिया में करीब 25 प्रतिशत नए केसों में इजाफा हुआ है और अगर यही हाल रहा तो भारत ब्राजील को पीछे कर सकता है, मालूम हो कि अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका और ब्राजील में बीते दिन क्रमश: 53,523 और 38,937 नए मामले आए हैं. भारत में 13 अगस्त को रिकॉर्ड 66,999 मामले आए थे। आपको बता दें कि हाल ही में WHO प्रमुख ने कहा था कि अब दुनिया को करोना वायरस के साथ 'जीना सीखना होगा',
बिना लक्षण वाले मरीज से भी है कोरोना फैलने का खतरा
मेडिकल जरनल JAMA इंटरनल मेडिसिन में प्रकाशित एक दक्षिण कोरियाई अध्ययन में पाया गया है कि कोविद -19 के बिना लक्षण वाले मरीज भी लक्षण वाले मरीजों के समान कोरोना फैलाते हैं। जैसे लक्षणों वाले मरीजों के संपर्क में आने से कोरोना का संक्रमण फैलता है। विशेषज्ञों ने 6 मार्च से 26 मार्च के बीच 300 से अधिक रोगियों से लिए गए स्वैब का विश्लेषण किया। कुल 193 मरीज जिनमें लक्षण दिखे जबकि 110 में कोई लक्षण नहीं दिखे। अध्ययन से पता चलता है कि बिना लक्षणों वाले लोग जो कोरोनोवायरस से संक्रमित हैं, वे अपने नाक, गले और फेफड़ों में रोगज़नक़ों के समान स्तर को लक्षणों के साथ ले जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications