देश में कोरोना वायरस के केस 20 लाख के पार, राहुल गांधी का ट्वीट- गायब है मोदी सरकार

नई दिल्ली। पूरे देश में कोरोना का तांडव जारी है, भारत में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 20 लाख को पार कर गई है जिसको लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है, राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा, '20 लाख का आंकड़ा पार, गायब है मोदी सरकार'।खास बात ये है कि राहुल गांधी ने ही 17 जुलाई को को कहा था कि अगर कोरोना की रफ्तार यही रही तो 10 अगस्त तक 20 लाख से अधिक लोग संक्रमित होंगे, इस मसले पर सरकार को ठोस और नियोजित कदम उठाने चाहिए।

Recommended Video

    Corona Vaccine:Russia में वैक्सीन का ट्रायल खत्म,10 अगस्त तक आ सकती है रुसी वैक्सीन | वनइंडिया हिंदी
    देश में कोरोना वायरस के केस 20 लाख पार, राहुल गांधी का ट्वीट- गायब है मोदी सरकार

    covid19india.org के मुताबिक गुरुवार तक देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 20 लाख के पार हो चुकी है, जबकि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों के भीतर भारत में 56,282 नए केस सामने आए हैं तो वहीं 904 मरीजों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 19 लाख 64 हजार 536 हो गई है, जिनमें 5 लाख 95 हजार एक्टिव केस हैं तो वहीं 13 लाख 28 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 40 हजार 699 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

    कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन बनाने की होड़ तेज

    इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि भले ही कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन बनाने की होड़ तेज हो गई है, लेकिन कोरोना वायरस से निपटने में अभी तक कोई 'रामबाण' समाधान सामने नहीं आया है और ना ही ऐसी अभी कोई उम्मीद की जा सकती है, विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख डॉक्टर टेड्रोस एडोनोम गेब्रिएसस ने कहा कि भारत जैसे देशों में ट्रांसमिशन रेट बहुत ज्यादा है और अभी उन्हें काफी लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहना चाहिए।

    कोरोना वायरस के साथ 'जीना सीखना होगा'

    आपको बता दें कि इससे WHO प्रमुख ने कहा था कि अब दुनिया को करोना वायरस के साथ 'जीना सीखना होगा', अगर युवागण ये समझ रहे हैं कि उन्हें वायरस से खतरा नहीं तो ऐसा सोचना उनका सरासर गलत है कि क्योंकि युवाओं की न तो सिर्फ कोरोना संक्रमण से मौत हो सकती है, WHO ने कहा कि शायद अब कोरोना कभी ही खत्म हो क्योंकि कोरोना एक नया वायरस है, जो कि हर वक्त ये अलग तरह से बर्ताव करता है, ऐसे में इसको रोकने के लिए किसी भी नतीजे पर अभी नहीं पहुंचा जा सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+