Covid 19 Case Update: रहें सतर्क! देश में कोविड केस 6,000 के करीब, जानिए राज्यवार कहां कैसी है स्थिति
Covid 19 Case Update: देशभर में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और एक्टिव केस की संख्या 5,000 पार कर गई है। कोरोना के बढ़ते मामले देखकर केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को सभी जरूरी मेडिकल सुविधाएं तैयार रखने का निर्देश दिया है। इसके अलावा, राज्यों की ओर से भी नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, शुनिवार को सुबह 11 बजे तक एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 5,755 तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना की वजह से 4 मौतें भी दर्ज की गई हैं।
Covid 19 Case Update: स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि स्थिति नियंत्रण में है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। कोरोना के केस देखते हुए पश्चिम बंगाल, केरल जैसे राज्यों में सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा, कोविड के लक्षण दिखने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करने का निर्देश भी दिया गया है। जानें राज्यवार कोरोना की स्थिति:

यह भी पढ़ें: Coronavirus in India LIVE Updates: देश में कोरोना का फिर से कहर, एक्टिव केस 5300 पार
दिल्ली: दिल्ली में शुक्रवार को कोविड के 30 नए मामले सामने आए और अब राजधानी में एक्टिव मामलों की संख्या 592 हो गई है। गुरुवार के बाद दिल्ली में कोरोना की वजह से कोई नई मौत नहीं हुई है।
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में शुक्रवार को 114 नए कोविड केस मिले हैं। प्रदेश में जनवरी से लेकर अब तक राज्य में 1,276 केस आ चुके हैं और अब तक 18 मौतें हुई हैं।
हरियाणा: हरियाणा में कोरोना के 31 नए केस आए हैं। इनमें से 20 अकेले गुरुग्राम और फरीदाबाद से हैं। इसके अलावा करनाल और झज्जर से 3-3, पानीपत से 2, यमुनानगर, हिसार और पंचकूला से 1-1 केस मिला है। राज्य में इस समय 87 एक्टिव केस हैं और सिर्फ 2 मरीज ही अस्पताल में भर्ती हैं।
तमिलनाडु: तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री ने शुक्रवार को 27 नए कोविड केस आने के बाद आम लोगों से सार्वजनिक स्थलों पर मास्क लगाने, गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष एहतियात बरतने की अपील की है। प्रदेश में कोविड के कुल एक्टिव केस 194 हैं।
केरल: केरल में इस वक्त कोविड के सबसे ज्यादा केस दर्ज हैं। प्रदेश में कुल केस की संख्या 1806 है जिसमें से 231 नए केस शुक्रवार को दर्ज किए गए हैं। बकरीद के त्योहार और भीड़भाड़ की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, सैनिटाइजर के इस्तेमाल और मास्क लगाकर रखने की अपील की है।
यह भी पढ़ें: देश में कम हुआ कोरोन संक्रमण का खतरा, बीते 24 घंटों में कोवड-19 के 1968 नए केस












Click it and Unblock the Notifications