Covid-19:: यूके से लौटे सैकड़ों लोग लापता, इस वजह से ट्रेस करना हो रहा मुश्किल
Covid-19 के संक्रमण के खतरे के बीच यूके में नए संक्रमण ने दिक्कतों को और बढ़ा दिया है। इस बीच यूके से जो नागरिक वापस भारत लौटे थे उसमे से कई लोग या तो लापता हैं या फिर वह स्वास्थ्य कर्मचारियों की मदद नहीं कर रहे हैं। अधिकारियों को इस बात का खतरा सता रहा है कि इसमे से कुछ लोग नए संक्रमण SARS CoV-2 से संक्रमित हो सकते है। जो लोग लापता हैं वह प्रशासन के लिए सिर दर्द बन गए हैं क्योंकि प्रशासन को इस बात का डर सता रहा है कि ये लोग नए संक्रमण को और लोगों में फैला सकते हैं और यह संक्रमण कोरोना से कहीं अधिक खतरनाक है।
Recommended Video

अधूरी जानकारी बनी मुसीबत
कई मामलों में तो लोग शुरुआत से ही लापता हैं। यूके से लौटे लोगों की तलाश करने में सबसे बड़ी दिक्कत इसलिए हो रही है क्योंकि कई लोगों ने अपने मोबाइल नंबर और घर के पते अधूरे दिए हैं। कई मामलों में तो लोगों ने यूके का अपना नंबर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि हमने उन्हें व्हाट्सएप के जरिए संपर्क करने की कोशिश की है, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया है, यही नहीं अधिकारियों को पता चला है कि ये लोग भारत में दूसरा नंबर इस्तेमाल कर रहे हैं।
लोगों की ट्रेसिंग बनी सिरदर्द
यह बात भी सामने आई है कि कई लोगों ने मोहल्ले का नाम पते में दिया है लेकिन ब्लॉक के बारे में जानकारी नहीं दी है, अपार्टमेंट नंबर नहीं बताया है, घर या गली का नंबर नहीं बताया है। कई लोगों ने होटल का पता दिया है और कई लोग तो वापस यूके भी लौट गए हैं। बता दें कि नए संक्रमण की अनिवार्य रूप से 7 दिसंबर से जांच चल रही है। जो लोग 25 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच भारत पहुंचे उन्हें सर्विलांस पर रखा गया है। बता दें कि भारत सरकार ने 23 दिसंबर के बाद से यूके की फ्लाइट पर रोक लगा दी है। जो लोग 21 या 22 दिसंबर के बाद भारत आए हैं उनका अनिवार्य रूप से आरटीपीसीआर टेस्ट किया जा रहा है।
कहां से कितने लोग लापता
जो लोग लापता हैं उनमे से कई लोग कर्नाटक, तेलंगाना के हैं। तकरीबन 3500 लोग पंजाब के हैं जो यूके से आए थे और लापता हैं। प्रदेश सरकार का कहना है कि कई लोगों को अभी तक ट्रेस नहीं किया जा सका है। कर्नाटक के 2406 लोग यूके से लौटे हैं जिसमे से 570 इभी भी लापता हैं। पुलिस की मदद से इन लोगों की ट्रेसिंग की जा रही है। लेकिन अधिकतर लोगों के फोन नंबर बंद हैं। तेलंगाना की बात करें तो यहां 1100 लोग यूके से लौटे जिसमे से 279 लोग लापता हैं। तमिलनाडु में एक व्यक्ति में नया संक्रमण पाया गया। अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने 2200 लोगों को जो 1 दिसंबर के बाद यूके से लौटे हैं उन्हें ट्रेस कर लिया है। ओडिशा में 30 नवंबर से 21 दिसंबर तक 181 लोग यूके से लौटे हैं, जिसमे से 27 लोग लापता हैं। उत्तराखंड में 227 लोग वापस लौटे हैं जिसममे से 20 अभी भी लापता हैं। यूपी 1655 में से 568 लोगों को अभी तक ट्रेस नहीं किया जा सका है।












Click it and Unblock the Notifications