COVID-19: 97 वर्षीय दिलीप कुमार ने लिखी कविता, कहा-'दवा भी, दुआ भी, औरों से फासला भी'

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर में बढ़ता जा रहा है, भारत में इससे निपटने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन है, देश में इस वायरस के कारण अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1965 हो गई है, इसमें 151 ठीक होकर घर जा चुके हैं, पिछले 12 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 131 नए मामले सामने आए हैं, पूरा देश कोरोना संकट से लड़ रहा है तो वहीं दुनिया से पूरी तरह से कटकर घर पर अपनी पत्नी सायरा बानो संग वक्त बिता रहे 97 वर्ष के दिग्गज नेता दिलीप कुमार ने कोरोना वायरस पर एक कविता लिखी है।

97 वर्षीय दिलीप कुमार ने लिखी कविता

97 वर्षीय दिलीप कुमार ने लिखी कविता

दिलीप कुमार ने अपनी कविता को ऑफिशियल ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा है - 'मैं सभी से अपील करता हूं कि COVID19pandemic के दौरान घर पर ही रहें.'- 'दवा भी दुआ भी, औरों से फासला भी, ग़रीब की खिदमत, कमज़ोर की सेवा भी...'.।

दिलीप कुमार ने दी लोगों को सलाह

दिलीप कुमार ने दी लोगों को सलाह

हिंदी सिनेमा के महान अभिनेता दिलीप कुमार ने कुछ इस तरह कम ही शब्दों में सभी को सतर्क रहने, दुआ करने, सुरक्षा रखने और जरूरतमंदो की मदद करने का सबक दे दिया है, उनकी कविता की ये लाइनें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं।

सायरा बानो ने एक ऑडियो भी रिलीज किया था...

मालूम हो इससे पहले उनकी पत्नी और बीते जमाने की खूबसूरत अदाकारा सायरा बानो ने एक ऑडियो भी रिलीज किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं उन सब लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जो हमें फोन कर रहे हैं, व्हॉट्सऐप मैसेज करके हमारे हालचाल जान रहे हैं, हम एकदम सही हैं और सबसे अलग-थलग होकर रह रहे है, जैसा कि करना चाहिए, हम किसी से नहीं मिल रहे हैं, खूब ध्यान रख रहे हैं और खुदा हमारे और आप सबके साथ है।

क्या होती है सोशल डिस्टेंसिंग?

बता दें कि कोरोना वायरस से बचने का सबसे कारगर तरीका सोशल डिस्टेंसिंग है, जिसका मतलब होता है एक-दूसरे से दूर रहना, इस तरीके के जरिए संक्रमण के खतरे को कम किया जा सकता है,जब कोरोना वायरस से संक्रमित कोई व्यक्ति खांसता या छींकता है, तो उसके थूक के बेहद बारीक कण हवा में फैल जाते हैं, इनमें वायरस होते हैं, जो किसी दूसरे व्यक्ति को संक्रमित कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+