कोवैक्सीन को 24 घंटों के अंदर मिल सकती है आपात इस्तेमाल की मंजूरी- WHO प्रवक्ता मार्गरेट हैरिस

डब्ल्यूएचओ के प्रवक्ता ने कहा कि कोवैक्सीन को 24 घंटों के अंदर आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिल सकती है।

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के तकनीकी सलाहकार समूह की आज बैठक होने वाली है। इस बैठक में यह तय होगा कि भारत में बनी कोरोना की वैक्सीन 'कोवैक्सीन' को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी जाए या नहीं। वहीं, डब्ल्यूएचओ के प्रवक्ता ने कहा कि कोवैक्सीन को 24 घंटों के अंदर आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिल सकती है। मार्गरेट हैरिस ने संवाददाताओं से कहा कि तकनीकी सलाहकार समूह इस समय कोवैक्सीन के आंकड़ों की समीक्षा कर रहा है।

Covaxin

जेनेवा में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यदि सब कुछ सही रहा और यदि कमेटी संतुष्ट होती है तो 24 घंटों के अंदर कोवैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिल सकती है। बता दें कि करोड़ों भारतीयों ने कोवैक्सीन का टीका लगवाया है, लेकिन डब्ल्यूएचओ की मंजूरी न मिल पाने के कारण कोवैक्सीन लगवाने वाले भारतीय लोग विदेश यात्रा कर पाने में असमर्थ हैं।

यह भी पढ़ें: गोवा में 30 अक्टूबर से विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे राहुल गांधी

बता दें कि इस वैक्सीन को हैदराबाद स्थित कंपनी भारत बायोटेक ने बनाया है। कंपनी ने वैक्सीन की आपात मंजूरी के लिए सारे दस्तावेज 19 अप्रैल को ही डब्ल्यूएचओ को सौंप दिये थे, लेकिन डब्ल्यूएचओ ने कहा कि उसे इस वैक्सीन को हरी झंडी देने के लिए और डाटा की जरूरत है। डब्ल्यूएचओ की मंजूरी के बिना वैक्सीन को वैश्विक स्तर पर स्वीकार्यता नहीं मिल सकती है।

पिछले शुक्रवार को डब्ल्यूएचओ के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा था कि वैक्सीन को मंजूरी देने की प्रक्रिया कभी कभार लंबी हो सकती है, लेकिन हम विश्व को सही जांच परख के बाद ही किसी वैक्सीन की सलाह देते हैं। डब्ल्यूएचओ हेल्थ इमर्जेंसी प्रोग्राम के कार्यकारी निदेशक डॉ माइक रयान ने कहा डब्ल्यूएचओ दमाम देशों को उसी वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी देता है जिसकी सलाह डब्ल्यूएचओ की तकनीकी सलाहकार समिति देती है। गौरतलब है कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारतीय कोविड-19 वैक्सीन निर्माताओं से मुलाकात की और वैक्सीन अनुसंधान को आगे बढ़ाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। यह बैठक भारत के 100 करोड़ वैक्सीन देने के लक्ष्य को छूने के कुछ दिनों बाद हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+