चुम्मा देकर 'यूपी-बिहार' लेना शिल्‍पा को पड़ा महंगा, हो सकती हैं गिरफ्तार

पटना। फिल्म छोटे सरकार में अपने आइटम सांग एक चुम्मा तू मुझको उधार दे दे और बदले में यूपी-बिहार ले ले...' के जरिए खलबली मचा देने वाली अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को यह चुम्मा काफी महंगा पड़ा है। इस गाने को लेकर संस्था यंग लॉयर्स एसोसिएशन' के एमएम तिवारी ने बिहार का अपमान करने के आरोप में 19 साल पहले झारखंड के पाकुड़ की अदालत में एक मामला दर्ज किया था। इस मामले की सुनवाई के दौरान पाकुर की अदालत ने शिल्पा के साथ-साथ अन्य कलाकारों के खिलाफ गैर जमानती वारंट निर्गत कर दिया है।

Court Tough On Shilpa Shetty because of line ek chumma tu mujhko udhaar de de

अगर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अदालत में हाजिर नहीं होती है तो उनकी गिरफ्तारी तय है। आपको बताते चलें की वर्ष 1996 में रिलीज हुई फिल्म छोटे सरकार ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था। धमाल मचाने की वजह सिर्फ एक ही थी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का "एक चुम्मा तू मुझको उधार दे दे और बदले में यूपी-बिहार ले ले वाला आइटम डांस। वहीं जब यह फिल्म रिलीज हुई थी तब बिहार और झारखंड अविभाजित था।

फिल्म रिलीज होने की कुछ ही दिनों बाद बिहार के 'संस्था यंग लॉयर्स एसोसिएशन' के एमएम तिवारी ने कोर्ट में एक याचिका दायर करते हुए इस गाने के खिलाफ बिहार के अपमान की बात करते हुए झारखंड के पाकुड़ की जिला अदालत में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी गोविंदा सहित फिल्म से जुड़े अन्य कलाकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। तो कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए 5 मई 2001 को अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी गोविंदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था। इसके बाद यह दोनों रांची हाईकोर्ट गए। पर हाईकोर्ट में भी इनके गैर जमानती वारंट पर रोक नहीं लगाया।

आपको बताते चलें की इस मुकदमे पर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी द्वारा कोर्ट मे हाजिरी नहीं लगाई जा रही है। जिसे कोर्ट ने गंभीरता से लिया है। और इस मामले में पाकुड़ की अदालत ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, अभिनेता गोविंदा, फिल्म के निर्देशक विमल कुमार, गायक उदित नारायण, गायिका अलका याज्ञनिक, संगीतकार आनंद मिलिंद व गीतकार रानी मलिक के खिलाफ गैर जमानती वारंट का आदेश जारी कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+