सजा सुनाए जाने के बाद चाय मांगने पर कोर्ट ने क्या कहा राम रहीम को?

रोहतक। दो साध्वियों से दुष्कर्म करने के आरोपी गुरमीत राम रहीम सिंह ने सोमवार को हरियाणा स्थित रोहतक के सुनारिया जेल में बैठी अस्थाई अदालत ने फैसला सुनाया। राम रहीम को रेप के दो अलग-अलग मामलों में 10-10 यानी 20 साल की सजा सुनाई गई है। ये दोनों सजा अलग-अलग चलेंगी मतलब एक सजा खत्‍म होगी तो उसके बाद दूसरी सजा शुरू होगी। इस दौरान अदालत में राम रहीम ने अपने वकीलों के जरिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की विशेष अदालत के जज जगदीप सिंह से शिकायत कराई।

राम रहीम ने की थी ये शिकायत

राम रहीम ने की थी ये शिकायत

राम रहीम ने जज से शिकायत कराई कि उसे चाय नहीं मिली। हालांकि फिर जेल प्रशासन की ओर से यह कहा गया कि चाय का टाइम 2.30 बजे का है और खाने का 2 बजे। राम रहीम ने समय से पहले चाय मांगी थी। इससे पहले राम रहीम ने खाने की शिकायत की थी।

Recommended Video

    Gurmeet Ram Rahim और police को court ने लगाई फटकार । वनइंडिया हिंदी
    लेकिन अदालत ने कहा

    लेकिन अदालत ने कहा

    हालांकि इन सब पर अदालत ने एकदम साफ-साफ कहा कि जेल में वही मिलेगा जो सबको मिलता है। अदालत ने राम रहीम को दी जा रही वीआईपी ट्रीटमेंट पर भी फटकार लगाई। अदालत ने इस पर भी सवाल उठाया कि पंचकूला में दोषी करार दिए जाने के बाद उसके साथ उसकी बेटी कैसे हेलिकॉप्टर में बैठकर रोहतक तक आई?

    राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई

    राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई

    गौरतलब है कि हरियाणा के पंचकूला में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की विशेष अदालत में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर साध्वी से बलात्कार के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद आज उसके खिलाफ सजा का ऐलान किया गया। राम रहीम को 10-10 साल की सजा सुनाई गई है। ये दोनों सजा अलग-अलग चलेंगी, मतलब एक सजा खत्‍म होगी तो दूसरी शुरू होगी। बचाव और अभियोजन की पक्ष के वकीलों ने सजा पर बहस की। सजा सुनाने के लिए जज जगदीप सिंह रोहतक स्थित सुनारिया जेल में हेलिकॉप्टर के जरिए ले जाए गए।

    इन मामलों के तहत केस दर्ज

    इन मामलों के तहत केस दर्ज

    इन सब के मद्देनजर जेल के आस पास का 3 किलोमीटर का इलाका सील कर दिया गया था इसके साथ ही सुरक्षा के अन्य कड़े इंतजाम भी किए गए हैं ताकि 25 अगस्त जैसे हालात फिर से पैदा ना हो सकें। आज हरियाणा में सभी सरकारी दफ्तरों को बंद कर दिया गया है। इसके साथ सेना, पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स की कई टुकड़ियां सुरक्षा मैं तैनात हैंं। गौरतलब है कि राम रहीम पर धारा 376, 506 और 509 के तहत केस दर्ज है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+