आप विधायक राम निवास गोयल के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट
नई दिल्ली। आदमी पार्टी के लिए दिल्ली हाई कोर्ट ने मुश्किलें बढ़ा दी है। आप विधायक दिल्ली विधानसभा स्पीकर राम निवास गोयल के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। राम निवास गोयल पर 2008 में दंगे भड़काने का आरोप है।

राम निवास पर दंगे भड़काने के आरोप मामले आज उन्हें कोर्ट में पेश होना था। लेकिन उनके कोर्ट में हाजिर नहीं होने की वजह से कोर्ट ने जमानती वारंट जारी किया है।
गोयल को कोर्ट ने 12 जनवरी को आज कोर्ट में हाजिर होने को कहा था। लेकिन वो कोर्ट में पेश नहीं हुए।
वहीं दिल्ली पुलिस ने 21 अन्य लोगों के खिलाफ इस मामले में चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में भाजपा के नेता हर्षवर्धन, जगदीश मुखी और आरती मेहरा भी शामिल हैं। हालांकि गोयल को 10000 का निजी मुचलका भरने पर जमानत मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications