शूटर तारा शाहदेव को पति रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल हसन से मिला तलाक, पढ़िए पूरा मामला
नेशनल शूटर तारा शाहदेव को पति रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल हसन से तलाक मिल गया है। शाहदेव ने पिछले साल तलाक की अर्जी डाली थी, जिसपर फैसला सुनाते हुए रांची के फैमिली कोर्ट ने उन्हें तलाक की मंजूरी दी। सुनवाई के दौरान दोनों ही पक्ष कोर्ट में मौजूद थे।
नई दिल्ली। नेशनल शूटर तारा शाहदेव को पति रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल हसन से तलाक मिल गया है। शाहदेव ने पिछले साल तलाक की अर्जी डाली थी, जिसपर फैसला सुनाते हुए रांची के फैमिली कोर्ट ने उन्हें तलाक की मंजूरी दी। सुनवाई के दौरान दोनों ही पक्ष कोर्ट में मौजूद थे। दोनों पक्षों को सुनने के बाद मुख्य जज ब्रजेश कुमार गौतम ने तलाक को मंजूर किया। तारा शाहदेव ने रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल हसन से 2014 में शादी की थी।

रांची के फैमिली कोर्ट ने शूटर तारा शाहदेव का तलाक का मामला मंजूर कर लिया है। इस सुनवाई के दौरान कोर्ट में तारा शाहदेव और रकीबुल हसन दोनों मौजूद थे। तारा शाहदेव की तरफ से वकील ने एलसीएन शाहदेव ने बताया कि 'उन्होंने हिंदू मैरिज एक्ट के सेक्शन 12 (1) (c) और 13 (1) (I-A) के तहत तलाक के लिए अर्जी डाली थी। ये सेक्शन झूठी सूचना देकर शादी करने और क्रूरता से संबंधित है। अदालत के समक्ष हमारा मामला यह था कि 7 जुलाई, 2014 को विवाह के एक दिन बाद से पीड़ित पर यातना देकर दूसरे धर्म में परिवर्तित होने का दबाव दिया जा रहा था।'
'तारा पर अत्याचार किया गया था और इस्लामिक रीति-रिवाजों के जरिये उसकी शादी कराने का प्रयास किया गया। इसके बाद, पुलिस की मदद से केस फाइल किया गया। तलाक याचिका 6 जनवरी, 2017 को दायर की गई थी।'
कोर्ट के फैसले के बाद तारा ने कहा कि उन्हें अभी बाकी मामलों में न्याय मिलना बाकी है। उन्होंने कहा कि अब वो अपने करियर पर पूरी तरह से फोकस कर पाएंगी। बता दें कि ये बहुचर्चित मामला साल 2014 में नेशनल लेवल की शूटर तारा शाहदेव के रंजीत सिंह कोहली नाम के व्यक्ति से शादी करने से शुरू हुआ था।
2014 में शादी के बाद तारा ने रंजीत उर्फ रकीबुल और उसकी मां कौशल रानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। तारा ने रकीबुल पर अपनी पहचान छिपाकर उनसे शादी करने और जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया था। तारा ने हसन द्वारा मारपीट करने और उनका जबरन धर्म परिवर्तन का प्रयास करने का भी आरोप लगया था। रकीबुल हसन 27 अगस्त, 2014 से जेल में है, जबकि उसकी मां जमानत पर बाहर है।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications